Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 7 लोगों की मौत

देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 7 लोगों की मौत

देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त  अब तक 7 लोगों की मौत

देश में एक बार फिर प्लेन हादसा होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक देहरादून से केदारनाथ जा रहा एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया था। हेलीकॉप्टर त्रिजुगीनारायण और गौरीकुंड के बीच लापता हुआ था। अब हेलीकॉप्टर के केदारनाथ के पास क्रैश होने की खबर है। हेलीकॉप्टर में सात लोग मौजूद थे, जिसमें से सभी सातों लोगों की मौत हो गई है। जिसमें एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है।

मौसम की खराबी के कारण हुआ हादसा

रविवार सुबह आर्यन कंपनी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। घटना सुबह करीब 5.30 बजे की बताई जा रही है। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। इस घटना की पुष्टि हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने की है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की जानकारी गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी। हादसे में अब तक एक दंपती और उनका 23 महीने का बच्चे कुल सात लोगों के मौत की खबर है।

मृतकों की पहचान

हादसा में जान गंवाने वाला परिवार जयसवाल परिवार महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। जिसमें दो लोग स्थानीय है, विनोद नेगी और विक्रम सिंह रावत शामिल हैं। विक्रम सिंह रावत बीकेटीसी के कर्मचारी थे। मृतकों में राजकुमार जयसवाल, श्रद्धा जयसवाल, काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। शवों के बुरी तरह से जले होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। 

सीएम धामी ने जताया दुख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस घटना पर दुख जताया है, उन्होंने लिखा- "रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।"

Related to this topic: