Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

गोरखपुर में अवैध मस्जिद पर चला हथौड़ा, 15 दिन पहले GDA ने दिया था नोटिस

गोरखपुर में अवैध मस्जिद पर चला हथौड़ा, 15 दिन पहले GDA ने दिया था नोटिस

गोरखपुर में अवैध मस्जिद पर चला हथौड़ा 15 दिन पहले gda ने दिया था नोटिस

Abu Hurela Masjid Demolished in Gorakhpur : उत्तर प्रदेश। गोरखपुर के घोष कंपनी चौराहे स्थित मस्जिद अबू हुरैला को मस्जिद कमेटी वालों ने खुद ही तोड़ना शुरू कर दिया है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से अवैध मस्जिद को लेकर 15 दिन पहले ही नोटिस दिया गया था। शनिवार को मस्जिद कमेटी ने खुद ही अवैध निर्माण तोड़ना शुरू कर दिया। बता दें कि, नोटिस की मियाद कल ही पूरी हो चुकी थी।

ये है पूरा मामला

दरअसल, गोरखपुर के गोपश कंपनी चौराहे के पास नगर निगम की जमीन पर अवैध तरीके से चार मंजिला मस्जिद बनाई गई थी। नगर निगम ने इस अवैध निर्माण को लेकर कई बार गिराने क नोटिस दिया था। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि, कुछ महीने पहले नगर निगम ने बुलडोजर के जरिए अवैध कब्‍जे को हटाया था। इसके बाद इसी जमीन पर फ‍िर से चार मंजिला मस्जिद का निर्माण कर दिया गया। 

आरोप है कि बिना मैप (नक्शा ) पास कराए अवैध मस्जिद का निर्माण कर दिया गया। इसके बाद गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मस्जिद कमेटी को नोटिस भेजकर 15 दिन में खाली करने का आदेश दिया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 फरवरी को मस्जिद के दिवंगत मुतवल्ली के बेटे शुऐब अहमद को नोटिस देने के बाद अवैध निर्माण को हटाने को कहा गया था। इसकी म‍ियाद कल यानी रविवार 2 मार्च को समाप्‍त हो रही है। इससे पहले शनिवार को मस्जिद कमेटी के लोग हथौड़ा लेकर निर्माण गिराने लगे। अब इसी जमीन पर मल्‍टीलेवल कॉम्‍प्‍लेक्‍स बनाया जाएगा।

बता दें कि पिछले दिनों गोरखपुर के पड़ोसी जिले कुशीनगर में मदनी मस्जिद पर बुलडोजर चलाकर ध्‍वस्‍त कर दिया गया था। मेरठ में 85 साल पुरानी जहांगीर खां मस्जिद को भी गिरा दिया गया। 

Related to this topic: