Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

14वीं बार आया जेल से बाहर, सिरसा के लिए रवाना

14वीं बार आया जेल से बाहर, सिरसा के लिए रवाना

14वीं बार आया जेल से बाहर सिरसा के लिए रवाना

Gurmeet Ram Rahim gets 40 Day Parole : रोहतक। यौन शोषण और पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। मंगलवार सुबह वह 40 दिन की पैरोल लेकर पुलिस सुरक्षा में सिरसा डेरा के लिए रवाना हुआ। बता दें कि, इससे पहले वह 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था।

जेल प्रशासन के अनुसार, राम रहीम 14 सितंबर 2025 को जेल लौटेंगे। बताया जा रहा है कि, इस पैरोल के दौरान राम रहीम सिरसा आश्रम में रहेंगे और इस अवधि में उनका 58वां जन्मदिन (15 अगस्त) भी शामिल है, जिसके लिए डेरे में महीने भर के आयोजन की योजना है।

गुरमीत राम रहीम को 1 जनवरी से 14 सितंबर 2025 तक 91 दिन जेल से बाहर रहने का मौका मिलेगा, जिसमें जनवरी 2025 में 30 दिन की पैरोल और अप्रैल 2025 में 21 दिन की फरलो शामिल है। 2020 से अब तक वे 12 बार पैरोल या फरलो पर बाहर आ चुके हैं, जो कुल 305 दिन का समय है।

बाबा राम रहीम की रिहाई अक्सर चुनावों के समय होती रही है, जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव (फरवरी 2025) और हरियाणा विधानसभा चुनाव (अक्टूबर 2024), जिसके कारण विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने इसे राजनीतिक प्रभाव का परिणाम बताया है।

डेरा प्रमुख अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 25 अगस्त, 2017 को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने राम रहीम को साध्वियों (महिला शिष्यों) से बलात्कार के आरोप में दोषी ठहराया था। 20-20 साल के कारावास की दो सजाएं सुनाईं। वो वर्तमान में बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। 



Related to this topic: