Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

अशोक शाह ने चार लाख में दी थी हत्या की सुपारी

अशोक शाह ने चार लाख में दी थी हत्या की सुपारी

अशोक शाह ने चार लाख में दी थी हत्या की सुपारी

पटना। बिहार के कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या बिल्डर अशोक साह ने कराई थी। इसके लिए उसने उमेश नाम के शूटर से संपर्क किया। 4 लाख में हत्या की डील हुई। 50 हजार अग्रिम दिए गए थे। इन पैसों से शूटर उमेश ने अपने बच्चों की फीस भरी। उमेश ने गोपाल खेमका की रेकी की। उमेश ने अपने ही इलाके के रहने वाले शूटर विकास उर्फ राजा को खेमका की हत्या की सुपारी दी, लेकिन विकास ने हत्या के लिए ज्यादा पैसों की मांग कर दी। इसके बाद उमेश ने खुद ही खेमका की हत्या कर दी। डीजीपी विनय कुमार ने मंगलवार शाम खेमका हत्या मामला का खुलासा किया है।

सीसीटीवी से मिला सुराग

डीजीपी ने बताया कि पूरे शहर के सीसीटीवी कैमरे देखे गए। आरोपी के कपड़ों से पहचान की गई। जहां तक वो सीसीटीवी में दिखा उसे ट्रेस किया गया। इस सुराग के माध्यम से हम आरोपी के घर तक पहुंचे।

जमीन को लेकर हुई गोपाल खेमका की हत्या

पूछताछ में उमेश ने पुलिस को बताया कि सुपारी अशोक साह ने ही दी थी। दोनों नालंदा के थे। शादी में दोनों की मुलाकात हुई थी। डेढ़ महीने पहले हत्या का षडय़ंत्र रचा गया था। अशोक साह के मोबाइल में जमीन विवाद की बातचीत की कई रिकॉर्डिंग मिली है। पुलिस का कहना है कि खेमका की हत्या जमीन विवाद में ही हुई है। 

Related to this topic: