Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में बिहार पुलिस का एक्शन, STF एनकाउंटर में एक आरोपी ढेर

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में बिहार पुलिस का एक्शन, STF एनकाउंटर में एक आरोपी ढेर

गोपाल खेमका हत्याकांड मामले में बिहार पुलिस का एक्शन stf एनकाउंटर में एक आरोपी ढेर

बिहार की राजधानी पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की कुछ दिन पहले हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में अब बिहार पुलिस एक्शन में नजर आ रही है। सोमवार को एक आरोपी उमेश को गिरफ्तार किया था। अब आज यानी मंगलवार को पटना की स्पेशल टीम को एक और सफालता हाथ लगी है। पटना सिटी के माल सलामी इलाके में इसी केस से जुड़े अपराधी विकास उर्फ राजा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है।

कैसे हुई आरोपी राजा की मौत?

दरअसल, मंगलवार सुबह आरोपी विकास उर्फ राजा नामक आरोपी के मालसलामी इलाके में होने की सूचना मिली थी। इसी ने खेमका की हत्या से जुड़े लोगों को हथियार दिया था। पुलिस राजा को पकड़ने पहुंची, जहां राजा ने पुलिस पर फायरिंग की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी राजा मारा गया।

दो अन्य आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

गिरफ्तार शूटर उमेश ने पुलिस को उदयगिरी अपार्टमेंट में अन्य आरोपियों की सूचना दी थी। जिसके बाद कोतवाली थाना क्षेत्र के उदयगिरी अपार्टमेंट के नंबर 601 में छापेमारी की। जिसके बाद पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी इन्वेस्टीगेशन चल रही है जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

10 लाख की दी गई थी सुपारी

पुलिस ने शूटर उमेश को गिरफ़्तार कर लिया है। जो कि पटना सिटी में रहने वाला है। उमेश पहले दिल्ली में विजय नाम से रहता था। गोपाल खेमका मर्डर केस में 10 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। शूटर को एक लाख रुपये एडवांस भी दिया गया था। शूटर उमेश 24 जून को ही दिल्ली से पटना आया था।

4 जुलाई को हुई थी हत्या

4 जुलाई की रात करीब 11 बजे पटना के गांधी मैदान साउथ क्षेत्र में व्यापारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यही नहीं साल 2019 में गोपाल खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद गोपाल खेमका को सुरक्षा भी दी गई थी। सुरक्षा पिछले वर्ष ही हटाई गई थी।

Related to this topic: