Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन...

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन

अहमदाबाद। गुरुवार की दोपहर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एअर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट AI-171 हादसे का शिकार हो गई। इस भीषण दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का निधन हो गया। हादसे के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।

एअर इंडिया का यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के लिए रवाना हुआ था। फ्लाइट ने दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया था, लेकिन महज दो मिनट बाद 1:40 बजे एयरपोर्ट की परिधि में स्थित एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हो गया।

हादसे के समय विमान 625 फीट की ऊंचाई पर था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान में तेज धमाका हुआ और पूरा इलाका काले धुएं से भर गया।

विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिनमें से 159 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान जिस इमारत से टकराया, वह अहमदाबाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स का रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स है। इस टक्कर में कई डॉक्टरों के मरने और घायल होने की खबर है।

नहीं रहे गुजरात के पूर्व सीएम, राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने की पुष्टि

बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने विजय रूपाणी के निधन की पुष्टि X (पूर्व में ट्विटर) पर की। उन्होंने लिखा, "गुजरात ने आज एक वरिष्ठ नेता और महान व्यक्तित्व को खो दिया।"


विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को म्यांमार के यांगून में हुआ था। वे रामनिकलाल और मयाबेन रूपाणी के सात बच्चों में सबसे छोटे थे। उनका परिवार बाद में भारत लौट आया और राजकोट, गुजरात में बस गया। रूपाणी 2016 से 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और राज्य की राजनीति में एक अहम चेहरा थे।

फ्लाइट में बैठे पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की तस्वीर आयी सामने...


हादसे के बाद DGCA और एअर इंडिया की संयुक्त जांच टीम हादसे की तकनीकी वजहों की जांच में जुट गई है। सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति है। 

Related to this topic: