Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

Punjab : पंजाब में बाढ़ का कहर, जनजीवन अस्त - व्यस्त, आनंद महिंद्रा का तीन मंजिला पुस्तैनी घर ढह

Punjab : पंजाब में बाढ़ का कहर, जनजीवन अस्त - व्यस्त, आनंद महिंद्रा का तीन मंजिला पुस्तैनी घर ढहा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान गुरुवार को पंजाब का दौरा करके हालात का जायजा लेंगे

punjab  पंजाब में बाढ़ का कहर जनजीवन अस्त - व्यस्त आनंद महिंद्रा का तीन मंजिला पुस्तैनी घर ढहा

चंडीगढ़/वेब डेस्क। पंजाब में सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में आने के बाद राज्य सरकार ने सूबे को प्राकृतिक आपदा ग्रस्त राज्य घोषित कर दिया है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया बुधवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बाढ़ के हालातों पर चर्चा की है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान गुरुवार को पंजाब का दौरा करके हालात का जायजा लेंगे। लुधियाना में प्रसिद्द उद्योगपति आनंद महिंद्रा का पुस्तैनी तीन मंजिला मकान ढह गया है। 


शिवराज चौहान ने अपने सोशल मीडिया 'एक्स' पर बुधवार को कहा कि संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पंजाब वासियों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने राज्य के हालातों को लेकर पंजाब के राज्यपाल व कृषि मंत्री से भी बात करके विस्तृत जानकारी ली है। इस बीच पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने पंजाब को आपदा प्रभावित राज्य घोषित करते हुए प्रदेश के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। पंजाब में बाढ़ के कारण अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और चार व्यक्ति लापता हैं। पंजाब के साढे तीन लाख लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।

इस बीच पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए राज्य के सभी स्कूलों में सात सितंबर तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि पंजाब में पहले तीन सितंबर तक छुट्टियां की गई थी, लेकिन बाढ़ के हालातों को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी तथा निजी स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय तथा पोलिटेक्निक में सात सितंबर तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। हरजोत बैंस ने सभी संस्थानों से इन आदेशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया है।

Related to this topic: