Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

ऑपरेशन सिन्दूर में मारे गए पांच बड़े आतंकी, दो लश्कर और तीन का जैश ए मोहम्मद से ताल्लुक

ऑपरेशन सिन्दूर में मारे गए पांच बड़े आतंकी, दो लश्कर और तीन का जैश ए मोहम्मद से ताल्लुक

ऑपरेशन सिन्दूर में मारे गए पांच बड़े आतंकी दो लश्कर और तीन का जैश ए मोहम्मद से ताल्लुक

Five Terrorists killed in Operation Sindoor 2025 : नई दिल्ली।  पहलगाम हमले के बाद 7 मई 2025 को भारत द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) में की गई टारगेटेड सैन्य कार्रवाई में कई टॉप आतंकवादी मारे गए। इन आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से था। सभी बड़े पांच आतंकियों की पहचान कर ली गई है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी एक लिस्ट जारी की है।

1) मुदस्सर खादियन खास उर्फ ​​मुदस्सर उर्फ ​​अबू जुंदाल

लश्कर-ए-तैयबा का आंतकी मुदस्सर खाडियान खास मरकज तैबा, मुरिदके का प्रमुख था। पाकिस्तानी सेना द्वारा उसके अंतिम संस्कार में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पाक आर्मी चीफ और पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई। नमाज-ए-जनाजा सरकारी स्कूल में हुई, जिसका नेतृत्व हाफिज अब्दुल रऊफ ने किया। इस दौरान लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के IG भी मौजूद थे।

2) हाफिज मुहम्मद जमील

हाफिज मुहम्मद जमील जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी थी। यह मौलाना मसूद अजहर का साला भी था। मरकज सुब्हान अल्लाह, बहावलपुर का प्रभारी था। मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और फंडिंग में सक्रिय भूमिका निभाता था।

3) मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ ​​उस्ताद जी उर्फ ​​मोहम्मद सलीम उर्फ ​​घोसी साहब

मोहम्मद यूसुफ अजहर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा आतंकी थी। यह भी मौलाना मसूद अजहर का साला था। यह जेएम के लिए हथियारों की ट्रेनिंग का प्रमुख प्रशिक्षक था। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल। IC-814 विमान अपहरण मामले में वांटेड था।

4) खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा

लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी अबू आकशा जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल है। अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में संलिप्त था। उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें पाक सेना के वरिष्ठ अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर उपस्थित थे।

5) मोहम्मद हसन खान

जैश-ए-मोहम्मद का यह आतंकी मोहम्मद हसन खान जेएम के PoK ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।




Related to this topic: