Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

शाहदरा के चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो की मौत

शाहदरा के चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दो की मौत

शाहदरा के चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग दो की मौत

Delhi Fire: शाहदरा जिले के गोविंदपुरा के चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की खबरे मिलते ही पुलिस के साथ दमकल की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहां 10 लोग फंसे थे। जिसमें से 6 को बाहर निकाला गया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

मृतकों के रुप हुई पहचान

इमारत की पहली मंजिल में पहले आग लगी थी, जहां चार लोग फंस गए। किसी तरह दमकलकर्मी इमारत के अंदर दाखिल हुए और चारों को बाहर निकालकर हेड गेवार अस्पताल भेजा गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त तनवीर (28) और नुसरत के रूप में हुई है। वहीं, आग में झुलसे फैजल और आसिफ (18) को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।


अग्निशमन अधिकारी ने दी ये जानकारी 

अग्निशमन अधिकारी दीपक हुड्डा ने कहा, "हमें आग लगने की सूचना मिली। हमने 4 लोगों को बचा लिया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। अगर कोई हताहत हुआ है तो डॉक्टर बताएंगे। 6 दमकल गाड़ियाँ मौके पर मौजूद हैं... हमें रात करीब 8:45 बजे कॉल आया... हमें 2 लोगों के हताहत होने की खबर मिली। हालाँकि, हताहतों की संख्या की घोषणा सीएमओ करेंगे..."

Related to this topic: