Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मैं पकिस्तान के साथ बातचीत का पक्षधर हूं, लेकिन इससे पीड़ितों को न्याय मिलेगा- फारूक अब्दुल्ला

मैं पकिस्तान के साथ बातचीत का पक्षधर हूं, लेकिन इससे पीड़ितों को न्याय मिलेगा- फारूक अब्दुल्ला

मैं पकिस्तान के साथ बातचीत का पक्षधर हूं लेकिन इससे पीड़ितों को न्याय मिलेगा- फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah Statement on Pahalgam Terror Attack : जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। सोमवार को जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि, मैं हमेशा पाकिस्तान के साथ बातचीत का पक्षधर रहा हूं...हम उन लोगों को क्या जवाब देंगे जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया? क्या हम न्याय कर रहे हैं? बालाकोट नहीं, आज देश चाहता है कि ऐसी कार्रवाई हो ताकि इस तरह के हमले कभी न हों। 

हमारे पड़ोसी ने मानवता की हत्या की

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा, हमें अफसोस है कि आज हमारा पड़ोसी भी यह नहीं समझ पा रहा है कि उसने मानवता की हत्या की है। अगर उन्हें लगता है कि ऐसा करने से हम पाकिस्तान के साथ चले जाएंगे, तो हमें उनकी गलतफहमी दूर कर देनी चाहिए। हम 1947 में उनके साथ नहीं गए थे, तो आज क्यों जाएंगे?

हमने उस समय दो राष्ट्र सिद्धांत को पानी में फेंक दिया था। आज हम भी दो राष्ट्र सिद्धांत को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, हम सब एक हैं...हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे।  

फारूक पहलगाम हमले पर बोलने के लिए जम्मू-कश्मीर विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा जाना चाहिए कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर पाकिस्तान को क्या "जवाब" दिया जाना चाहिए।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया और सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की बैठक के बाद केंद्र सरकार द्वारा घोषित कूटनीतिक उपायों का समर्थन किया।

पहलगाम में हुआ हमला 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में हुए सबसे घातक हमलों में से एक है, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। 


Related to this topic: