Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन जारी, एक जवान शहीद

किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन जारी, एक जवान शहीद

किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन जारी एक जवान शहीद

Kishtwar Encounter : जम्मू कश्मीर। किश्तवाड़ के छतरू के सिंहपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी है। किश्तवाड़ के छतरू के सिंहपोरा इलाके में चल रहे ऑपरेशन के दौरान एक जवान के शहीद होने की खबर सामने आई थी।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में स्थित चटरू के सिंहपोरा इलाके में गुरुवार सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान के बाद जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के तीन से चार आतंकवादियों के एक समूह के इलाके में फंसे होने की आशंका है।

अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई "सटीक खुफिया जानकारी" के आधार पर यह अभियान शुरू किया। माना जा रहा है कि फंसे हुए आतंकवादी उसी समूह का हिस्सा हैं जो हाल ही में इसी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ से बच निकला था।"

इस महीने की शुरुआत में, घाटी में दो बड़े आतंकवाद विरोधी अभियानों में जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन आतंकवादियों सहित छह आतंकवादियों को मार गिराया था। ये मुठभेड़ें पहलगाम आतंकी हमले के कुछ सप्ताह बाद हुई हैं, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।