Poll Code Hits Retired Officers in 5 States

Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

चुनाव आयोग ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर को पत्र लिखा है। राज्य सरकारों की ओर से रखे गए रिटायर अफसरों और अन्य लोगों पर भी आचार संहिता की पाबंदियां लागू होंगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Model Code of conduct restriction: रिटायर अफसरों पर भी चुनावी लगाम, UP समेत 5 राज्यों को चुनाव आयोग का पत्र

Model Code of conduct restriction Increase

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने आचार संहिता को लेकर बड़ा निर्देश जारी किया है। आयोग ने साफ कहा है कि राज्य सरकारों की ओर से नियुक्त सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों पर भी आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां लागू होंगी। आयोग इस वक्त उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव की तैयारी में जुटा है। मंगलवार को इन पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों और मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को इस बारे में पत्र भेजा गया।

रिटायर अफसरों पर भी वही रोक, जो कुर्सी पर बैठे अफसरों पर

आयोग ने पत्र में लिखा कि आचार संहिता के तहत काम कर रहे सरकारी कर्मचारियों पर जो रोक लागू होती है, वही रोक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें जिन रिटायर अफसरों और दूसरे लोगों को काम पर रखती हैं, उन पर भी लागू होगी। यानी रिटायर होने के बाद सरकार से जुड़े किसी पद या जिम्मेदारी पर बैठे लोग भी चुनाव के दौरान इन नियमों से बाहर नहीं रहेंगे।

प्रचार और वोट मांगने से दूर रहने की अपेक्षा

आयोग ने कहा कि ऐसे लोगों से अपेक्षा है कि वे किसी भी चुनाव प्रचार या वोट मांगने के काम में हिस्सा न लें। उन्हें खास तौर पर ध्यान रखना होगा कि उनके नाम, सरकारी पद या अधिकार का इस्तेमाल किसी एक व्यक्ति, राजनीतिक दल या समूह की मदद के लिए न हो।

सरकारी फंडिंग वाले संगठनों पर भी लागू होंगे नियम

आयोग के मुताबिक आचार संहिता के नियम उन सभी संगठनों, समितियों, निगमों और आयोगों पर भी लागू होते हैं, जिन्हें सरकार से पूरी या आंशिक फंडिंग मिलती है। इनके कर्मचारी भी इसके दायरे में आते हैं। इसके अलावा राज्यों में लागू आचरण नियम पहले से ही सरकारी कर्मचारियों को राजनीतिक गतिविधियों और चुनावों में हिस्सा लेने से रोकते हैं।

तारीखों के ऐलान पर नजर

पिछली बार आयोग ने 8 जनवरी 2022 को पांच राज्यों में चुनाव की घोषणा की थी और नतीजे 10 मार्च को आए थे। माना जा रहा है कि इस बार भी तारीखों का ऐलान इसी के आसपास हो सकता है। आयोग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े; जानें कब तक करा सकेंगे सुधार

यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 18.84 लाख नए मतदाता जुड़े; जानें कब तक करा सकेंगे सुधार

उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची में 13.58 करोड़ से अधिक नाम दर्ज हैं। 16 दिसंबर 2026 तक नाम जुड़वाने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने का मौका है।

Nov 17, 2026
जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

जीजेयू के 220 कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं, 'स्वदेश' की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने लिया संज्ञान

‘स्वदेश’ की खबर के बाद राज्यपाल सचिवालय ने GJU के संविदात्मक शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 30 नवंबर 2026 तक वेतन भुगतान को मंजूरी दी।

Nov 17, 2026
Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

Fake Paneer Seized: रायपुर स्टेशन पर भोपाल से आया 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, दीपावली के बाद भी जारी मिलावटखोरी

रायपुर रेलवे स्टेशन पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भोपाल से ट्रेन से आया करीब 300 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

Nov 15, 2026
RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

RRB NTPC Last Date: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी; आज रात 11:59 तक भर सकेंगे फॉर्म

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी है। 1688 पदों के लिए रात 11:59 बजे तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

Nov 15, 2026
INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

INDvsNZ ODI Series: भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में जीती वनडे सीरीज, 209 रन डिफेंड कर पांचवां मैच 22 रन से जीता

भारत ने न्यूजीलैंड में 7 साल बाद वनडे सीरीज 3-2 से जीती। माउंट माउंगानुई में पांचवें मैच में 209 रन का स्कोर डिफेंड कर 22 रन से जीत मिली। तेज गेंदबाजों ने 7 विकेट लिए।

Nov 15, 2026