Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

बढ़ते विवाद पर कुणाल कामरा का आया पहला रिएक्शन, कहा- मैं माफी नहीं मांगूगा...

बढ़ते विवाद पर कुणाल कामरा का आया पहला रिएक्शन, कहा- मैं माफी नहीं मांगूगा...

बढ़ते विवाद पर कुणाल कामरा का आया पहला रिएक्शन कहा- मैं माफी नहीं मांगूगा

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और वर्तमान डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवाद पर पहला रिएक्शन सामने आया है। जिसमें वो इस घटना को लेकर माफी नहीं मांगने की बात कह रहा है। सोमवार देर रात कामरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक स्टेटमेंट जारी कर इस विवाद पर अपनी बात रखी है। कामरा ने इसमें कहा है कि मैने जो कहा है वह पहले डिप्टी सीएम अजीत पवार ने डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बारे में कह चुके हैं।

हैबिटेट के हमले पर क्या बोला कामरा?

हैबिटेट पर हमले को लेकर कुणाल कामरा ने कहा, "एंटरटेनमेंट वेन्यू सिर्फ एक मंच है। यह हर प्रकार के शो के लिए एक जगह है। हैबिटेट (या कोई और वेन्यू) मेरी कॉमेडी के लिए स्थल जिम्मेदार नहीं है, मैं क्या कहूं या करूं इस पर उसका कोई नियंत्रण नहीं है न ही किसी राजनीतिक पार्टी। एक कॉमेडियन के शब्दों पर हमले करना उतना ही बेवकूफी है, जितना कि टमाटर ले जाने वाली लॉरी को पलटना, क्योंकि आपको परोसा गया बटर चिकन पसंद नहीं आया।"

नेताओं का मजाक उड़ाना कानून के खिलाफ नहीं

कामरा ने अपने बयान में कहा कि "हमारे बोलने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार केवल अमीर और शक्तिशाली लोगों की तारीफ करने में नहीं होना चाहिए, हालांकि आजकल का मीडिया यही सिखाने की कोशिश कर रहा है। एक शक्तिशाली सार्वजनिक व्यक्ति की कीमत पर मजाक को बर्दाश्त न कर पाने की आपकी अक्षमता मेरे अधिकार की प्रकृति को नहीं बदलती। जितना मैं जानता हूं, नेताओं और हमारे राजनीतिक तंत्र के इस तमाशे पर मजाक उड़ाना कानून के खिलाफ नहीं है।"