Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को फिर ईडी का समन, 17 जून को होगी पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को फिर ईडी का समन, 17 जून को होगी पूछताछ

मनी लॉन्ड्रिंग केस में रॉबर्ट वाड्रा को फिर ईडी का समन 17 जून को होगी पूछताछ

Robert Vadra: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा को एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला लंदन में संपत्ति खरीद और हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े आर्थिक अनियमितताओं से जुड़ा है।

ईडी ने वाड्रा को 17 जून को दिल्ली ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले उन्हें 10 जून को भी बुलाया गया था, लेकिन तब उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से आने में असमर्थता जताई थी। वाड्रा ने कहा था कि उन्हें फ्लू जैसे लक्षण है और उन्होंने कोविड टेस्ट कराया है।

तीन मामलों में चल रही है जांच

जानकारी के मुताबिक, वाड्रा फिलहाल तीन अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में ईडी की जांच के घेरे में है। अप्रैल 2024 में भी उनसे लगातार तीन दिन तक पूछताछ की गई थी, जो हरियाणा में 2008 की एक जमीन डील से जुड़ी जांच का हिस्सा थी।

अब ईडी इस लंदन वाले मामले में भी पूछताछ करके चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

कौन है संजय भंडारी?


संजय भंडारी एक कारोबारी है, जिन पर हथियारों की डीलिंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप है। 2016 में इनकम टैक्स की रेड के बाद वे भारत से फरार होकर लंदन चले गए थे। हाल ही में एक ब्रिटिश कोर्ट ने भारत सरकार की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें भंडारी को भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति मांगी गई थी। इससे उन्हें भारत लाने की संभावना बेहद कम हो गई है।

ईडी का दावा


प्रवर्तन निदेशालय का कहना है कि संजय भंडारी ने 2009 में लंदन में एक मकान खरीदा और उसे रॉबर्ट वाड्रा के कहने पर रिनोवेट कराया। ईडी के मुताबिक, इस रिनोवेशन का खर्च वाड्रा ने ही उठाया था। हालांकि रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि उनकी लंदन में कोई संपत्ति नहीं है और यह सब राजनीतिक बदले की भावना से किया जा रहा है।

Related to this topic: