Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दहेज हत्या का आरोपी विपिन मुठभेड़ में घायल, पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश; पैर

दहेज हत्या का आरोपी विपिन मुठभेड़ में घायल, पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश; पैर में लगी गोली

दहेज हत्या का आरोपी विपिन मुठभेड़ में घायल पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कर रहा था कोशिश पैर में लगी गोली

Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा चौराहे के पास दहेज हत्या के आरोपी पति विपिन भाटी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विपिन के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में अस्पताल भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना कासना की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर बरामदगी के लिए जा रही थी। इसी दौरान उसने एक उपनिरीक्षक की पिस्तौल छीन ली और पुलिस पर फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें विपिन घायल हो गया।

विपिन पर अपनी पत्नी निक्की को दहेज की मांग पूरी न होने पर जिंदा जलाकर मारने का आरोप है। निक्की की बहन ने बताया कि ससुराल वालों ने पहले उसे बेरहमी से पीटा और फिर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। झुलसी हुई निक्की को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका के पिता भिकारी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी निक्की की शादी दिसंबर 2016 में सिरसा गांव के रहने वाले विपिन से हुई थी। शादी में गाड़ी और अन्य सामान दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष लगातार 35 लाख रुपये की मांग कर रहा था। उन्होंने कहा कि दहेज के लिए उनकी बेटी की जान ले ली गई।

अस्पताल में भर्ती विपिन ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया। उसने कहा, “मैंने अपनी पत्नी को नहीं मारा, वह खुद मर गई। पति-पत्नी में झगड़े होते रहते है, यह कोई नई बात नहीं है।”

निक्की के पिता ने कहा कि आरोपी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि “विपिन के छाती में गोली मारनी चाहिए थी और उनके घर पर बुलडोजर चलना चाहिए।”

Related to this topic: