Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

आप उपमुख्यमंत्री होकर हंगामा करना चाहते हैं - बिहार विधानसभा में हंगामे के बेच स्पीकर ने डिप्टी

आप उपमुख्यमंत्री होकर हंगामा करना चाहते हैं - बिहार विधानसभा में हंगामे के बेच स्पीकर ने डिप्टी CM से कहा

आप उपमुख्यमंत्री होकर हंगामा करना चाहते हैं - बिहार विधानसभा में हंगामे के बेच स्पीकर ने डिप्टी cm से कहा

बिहार। आज बिहार विधानसभा में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने स्पीकर नंदकिशोर यादव को खिन्न भिन्न कर दिया। बार - बार स्पीकर डिप्टी सीएम को बैठने के लिए कहते रहे लेकिन जब उन्होंने बात नहीं मानी तो नंदकिशोर यादव गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि, 'मतलब हद है ! ऐसा भी कोई डिप्टी सीएम करता है क्या?' हंगामा बढ़ा तो स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

बिहार विधानसभा में क्यों हुआ हंगामा?

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जवाब में नेता विपक्ष तेजस्वी अपनी बात कहने खड़े हुए। तेजस्वी यादव पहले ही अपनी बात रख चुके थे फिर भी आसन ने उनसे कहा कि, संक्षेप में बात रखिए और भी लोग हैं। जैसे ही तेजस्वी यादव ने बोलना शुरू किया सत्ता पक्ष की तरफ से नारेबाजी और टिप्पणियां जारी होने लगीं। इसी बीच सत्ता पक्ष की तरफ से एक नेता ने कहा, "नहीं बोलने देंगे, ऐसे नहीं चलेगा"

इस पर राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने बिफरते हुए कहा कि, "तो क्या किसी के बाप का चलेगा।" फिर जो हुआ उसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। स्पीकर नंद किशोर यादव भाई वीरेंद्र की माफी पर अड़ गए और सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया।

जाते - जाते नंदकिशोर यादव ने डिप्टी सीएम से यह तक कहा कि, "निर्णय आप करिएगा कि हम करेंगे। आप पहले बैठिए मंत्री महोदय। आप उपमुख्यमंत्री होकर हंगामा करना चाहते हैं।"

Related to this topic: