Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को खतरा, धमकी भरे मेल के बाद पुलिस ने बधाई सुरक्षा

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को खतरा, धमकी भरे मेल के बाद पुलिस ने बधाई सुरक्षा

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की जान को खतरा धमकी भरे मेल के बाद पुलिस ने बधाई सुरक्षा

Eknath Shinde Death Threat : मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल के बाद पुलिस उनकी सुरक्षा और भी जायदा कड़ी कर दी है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी देने वाले के आईपी एड्रेस का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ईमेल करने वाले ने शिवसेना नेता की कार को बम से उड़ाने की धमकी दी। मंत्रालय (राज्य सचिवालय) के साथ गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशनों को ये धमकी भरे संदेश ईमेल के जरिए मिले।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब शिव सेना नेता एकनाथ शिंदे दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे, उसी दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। फिलहाल पुलिस ईमेल एड्रेस की जांच कर रही है। फिलहाल इस धमकी को पूरी गंभीरता से लिया गया है।

बता दें यह पहली बार नहीं है जब एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी मिली है। इससे पहले फरवरी 2024 में एक कॉलेज छात्र ने एकनाथ शिंदे और उनके सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को जान से मारने की धमकी दी थी।

यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई थी, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। 11 फरवरी 2024 को शिंदे और उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भेजने के आरोप में एक 19 वर्षीय छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


Related to this topic: