Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट पर बोले डिप्टी सीएम - कांग्रेस की स्थिति दयनीय

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट पर बोले डिप्टी सीएम - कांग्रेस की स्थिति दयनीय

छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव रिजल्ट पर बोले डिप्टी सीएम - कांग्रेस की स्थिति दयनीय

Deputy CM on Chhattisgarh Municipal Corporation Election Results : रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद भी अगर वे ईवीएम का रोना रोते रहेंगे तो उन्हें रोने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन सच्चाई यह है कि कांग्रेस की स्थिति दयनीय है। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की हार पर कही है।

 डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि, हार कितनी बुरी हुई, इसका आत्म अवलोकन करना चाहिए। आखिर कांग्रेस पार्टी किसकी सुनेगी? उनके नेता संविधान को अपने साथ लेकर चलते हैं। उसी संविधान में न्यायपालिका को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। 

डिप्टी सीएम अरुण साव कहा कि, सभी दस नगर निगमों में कमल (भाजपा) खिला है और ऐतिहासिक मतों से खिला है। बड़ी संख्या में पार्षद भी जीते हैं। अगर राजधानी की बात करें तो 70 में से 60 सीटें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीती हैं। बिलासपुर में भाजपा ने 70 में से 49 सीटें जीती हैं। पूरे प्रदेश में यही स्थिति है। 49 नगर पालिका परिषदों में चुनाव सम्पन्न हुए और उनमें से 35 में भाजपा के अध्यक्ष चुने गए। 

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों का रिजल्ट 15 फरवरी को आया है। चुनाव में भाजपा ने 10 नगर निगमों में से पूरे 10 निगमों में भाजपा ने कांग्रेस को हराया। रायपुर शहर के 70 वार्डों में से 60 वार्डों में भी भाजपा ने जीत दर्ज कराई है।

भाजपा की महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए 153290 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को मात दी। रायपुर में महापौर चुनाव में कुल 509146 वोट पड़े, इनमें से मीनल चौबे को 313835 वोट मिले। निकाय चुनाव में कांग्रेस पूरी तरह से क्लिन स्वीप हो गई है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Related to this topic: