Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

हादसे के बाद अब कैसा है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मंजर? देखें वीडियो...

हादसे के बाद अब कैसा है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मंजर? देखें वीडियो...

जिन लोगों को नई दिल्ली से ट्रेन पकड़नी है उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां की स्थिति अब बिल्कुल सामान्य है।

हादसे के बाद अब कैसा है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मंजर देखें वीडियो

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में शनिवार को एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 14 महिलाएं थी। दरअसल, वीकेंड होने से दिल्ली से प्रयागराज में लगे महाकुंभ जाने वालों की संख्या अधिक थी। महाकुंभ जाने वालों की संख्या इतनी अधिक थी कि भगदड़ मच गई। इस हादसे ने सबको झकझोर दिया है। जिन लोगों की ट्रेन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है उन पर डर का माहौल है। ऐसे में आइए जानते हैं वहां की ताजा हालत कैसी है?

नई दिल्ली स्टेशन में सामान्य हुई स्थिति 

जिन लोगों को नई दिल्ली से ट्रेन पकड़नी है उन लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां की स्थिति अब बिल्कुल सामान्य है। यहां सुरक्षा की दृष्टि एनडीआरफ, अर्धसैनिक बल और पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। ट्रेनों की भी फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है, महाकुंभ जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। विशेष रूप से जो भी लोग स्पेशल ट्रेन में चढ़ रहे हैं उनकी जांच हो रही है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ताजा स्थिति

प्लेटफॉर्म में रेलिंग टूटी

जिस प्लेटफार्म में भगदड़ मची थी वहां की स्थिति भी अब काबू में है। प्लेटफार्म पर रेलिंग टूट गई है, लोगों के सामान बिखरे हुए हैं। लोगों के जूते - चप्पल समेत अन्य समान सीढ़ियों में पड़ा हुआ है।

वार रूम बनाने की तैयारी

जानकारी के मुताबिक रेलवे अब दिल्ली में वार रूम बनाने की तैयारी कर रहा है। जहां से यहां की हालत पर नजर रखा जाएगा। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना को लेकर रेलवे बोर्ड की बड़ी बैठक होनी है जिसमें तमाम बड़े अधिकारी उपस्थित रहेंगे। 

Related to this topic: