Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

दिल्ली पुलिस की महिला SI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रारंभिक जांच में सामने आई ये वजह

दिल्ली पुलिस की महिला SI ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, प्रारंभिक जांच में सामने आई ये वजह

दिल्ली पुलिस की महिला si ने फांसी लगाकर की खुदकुशी प्रारंभिक जांच में सामने आई ये वजह

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 11 में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक घर में महिला उपनिरीक्षक का शव फंदे से लटका मिला। महिला SI अमन विहार थाने में तैनात थी। अभी तक उसके घर से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 29 वर्षीय अब इंस्पेक्टर सविता के भाई ने उससे संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन जब संपर्क नहीं हो पाया तो वह उसके घर आ गया। जहां खिड़की से उसे फंदे से कुछ लटका दिखा। इसकी जानकारी उसने तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से बाहर निकाला। कमरे की छानबीन करने के बाद भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

क्यों की आत्महत्या?

जानकारी के मुताबिक सविता 2021 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुई थी। उसके बाद 2024 में उसकी शादी हो गई। कुछ समय बाद ही दोनों के बीच संबंध बिगड़ने लगे। जिसके बाद हाल ही में दोनों का तलाक हो गया। माना जाता है कि इसी तलाक के बाद महिला SI तनाव में थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी को लेकर हताश होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस महिला उप निरीक्षक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। परिवार वालों से खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि "दिल्ली पुलिस की सब-इंस्पेक्टर सविता (29) का शव रोहिणी सेक्टर 11 स्थित एक घर में फंदे से लटका मिला। मृतका मूल रूप से हरियाणा के झज्जर की रहने वाली थी। उसके भाई ने जाली तोड़कर गेट खोला और उसका शव पंखे से उतारा। मृतका रोहिणी के अमन विहार थाने में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थी। आगे की जांच जारी है।"

Related to this topic: