Breaking News
  • नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू, वाटर कैनन सलामी दी
  • कैश फॉर जॉब स्कैम में रिश्वत लेने का आरोप में अभिषेक बनर्जी से ED की पूछताछ, फर्जी साइन मामले में CID ने भी 8 घंटे पूछताछ की
  • अमेरिका और ईरान जंग खत्म करने के लिए शांति समझौते पर राजी, 19 जून को दस्तखत
  • तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों का नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय
  • राहुल राजस्थान से करेंगे पेपरलीक के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत, 17 जून को कोटा में स्टूडेंट सम्मेलन

होम > देश

Delhi-NCR Terror Plot Foiled, Two ISI Operatives H

दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम। स्पेशल सेल ने ISI से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की योजना का खुलासा।


दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम isi से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने समय रहते विफल कर दिया। Delhi Police Special Cell ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे।

खुफिया इनपुट के बाद हुई कार्रवाई

स्पेशल सेल को इनपुट मिला था कि पाकिस्तान में बैठे कुछ हैंडलर्स भारत में मौजूद अपने संपर्कों के जरिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है। दोनों मध्य प्रदेश के Gwalior के निवासी बताए जा रहे हैं।

हथियार और डिजिटल सबूत 

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, छह जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में मोबाइल फोनों से आपत्तिजनक वीडियो और वॉयस नोट्स मिलने की बात कही गई है, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

प्रमुख होटल को निशाना बनाने की थी तैयारी

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि एक आरोपी अपने विदेशी हैंडलर के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के एक प्रमुख होटल को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार यह योजना बड़े पैमाने पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से बनाई गई थी।

नेटवर्क की तलाश जारी

जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन स्थानों को निशाना बनाया जाना था और आरोपियों के संपर्क किन विदेशी तत्वों से जुड़े थे। इस कार्रवाई से ए सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता और समय पर मिली खुफिया जानकारी के चलते संभावित नुकसान को रोका जा सका।  

Related to this topic: