दिल्ली के NCERT पुस्तकों में बड़ा बदलाव किया गया है। कक्षा 7 के इतिहास की पाठ्यपुस्तकों से दिल्ली सल्तनत और मुगलों के अध्याय को हटा दिया गया है। इनके स्थान पर भारतीय राजवंश, 'पवित्र भूगोल', महाकुंभ और सरकारी योजनाओं जैसे कुछ नए चैप्टर्स जोड़े गए हैं। ये बदलावा नई शिक्षा नीति 2023 के तहत किया गया है।
पवित्र भूगोल नाम से जुड़ा नया अध्याय
एनसीईआरटी में जोड़े गए नए अध्यायों में पवित्र भूगोल नाम का एक चैप्टर है, जिसमें भारत के पवित्र स्थानों और तीर्थयात्राओं के बारे में बताया गया है। इस चैप्टर में बच्चों को 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम यात्रा और शक्ति पीठों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
महाकुंभ मेला और सरकारी योजनाओं का पाठ जुड़ा
इसके अतिरिक्त एनसीईआरटी पुस्तक में महाकुंभ मेला नाम का भी चैप्टर जोड़ा गया है जो इसी साल प्रयागराज में आयोजित किया गया था। इसमें बताया गया है कि इसमेले में लगभग 660 मिलियन यानी 66 करोड़ लोग शामिल हुए थे।
इतिहास के पुस्तक में छात्र सककरी योजनाओं जैसे 'मेक इन इंडिया', 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', और 'अटल सुरंग' के बारे में भी पढ़ेंगे। इसके अतिरिक्त एनसीईआरटी ने पुस्तक के एक अध्याय में छात्रों को यह भी बताया है कि कैसे साल 2004 में सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के अधिकार को नागरिकों के मौलिक अधिकार में शामिल किया था?
पहले भी कम किया गए थे दिल्ली सल्तनत और मुगल के चैप्टर
इसके पहले कोविड - 19 के दौरान साल 2022-23 में एनसीईआरटी ने दिल्ली सल्तनत और मुगल शासको के चैप्टर को कम किया था। हालांकि अब इसे पूरी तरह हटा दिया गया है। उस समय विपक्ष ने शिक्षा में भगवाकरण करने का आरोप लगाया था।