Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

बवाना की फैक्ट्री में आग और विस्फोट से ढही इमारत, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

बवाना की फैक्ट्री में आग और विस्फोट से ढही इमारत, 17 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

बवाना की फैक्ट्री में आग और विस्फोट से ढही इमारत 17 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

Building collapses due to fire and explosion in Bawana factory : दिल्ली। बवाना इलाके में शनिवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि फैक्ट्री की इमारत में विस्फोट हो गया, जिसके बाद इमारत ढह गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सेक्टर 2, DSIDC बवाना के J-10 पते पर सुबह करीब 4:48 बजे हुई।

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई की और मौके पर दमकल विभाग की 17 गाड़ियां भेजी गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं। अच्छी खबर यह है कि अब तक इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है।

डिवीजनल फायर ऑफिसर अशोक कुमार जायसवाल ने बताया, डीएसआईडीसी बवाना के सेक्टर 2 में एक फैक्ट्री में आग लग गई। कुल 17 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुछ धमाकों के कारण इमारत ढह गई है और इमारत में ज्वलनशील पदार्थ हैं। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। 

 

Related to this topic: