Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी के साथ लाखों की साइबर ठगी, मामला दर्ज

लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी के साथ लाखों की साइबर ठगी, मामला दर्ज

लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी के साथ लाखों की साइबर ठगी मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। राजधानी लखनऊ में रिटायर्ड डीआईजी के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बताकर घरेलू सामान बेचने का झांसा देकर सेवानिवृत्त डीआईजी से 1.75 लाख रुपए ठग लिए। हजरतगंज थाने में पूरा मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने डिजिटल सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

क्या है पूरा मामला?

पूरा मामला लखनऊ के हजरतगंज थाना इलाके का है। जहां सेवानिवृत्त डीआईजी राकेश शुक्ला के साथ ठगी हुई। उन्होंने बताया कि मेरे फेसबुक पर एक रिक्वेस्ट आई थी, जिसमें सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दिखा रहा था। 14 जुलाई को उसी अकाउंट से मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि उनका एक दोस्त सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट है, और वह अपना कुछ घरेलू सामान कम दाम पर बेच रहा है, यदि वे इच्छुक हों तो सामान खरीद सकते हैं।

व्हाट्सएप में भेजी तस्वीर

नंबर बदलने के बाद सेवानिवृत्त डीआईजी के पास संतोष नाम के व्यक्ति का फोन आया और व्हाट्सएप पर फोटोज शेयर हुई। सेवानिवृत्त डीआईजी ने बताया कि 1.75 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। पहले पैसे देने की बात हुई, हालांकि कुछ दिनों तक पेमेंट नहीं किया। पेमेंट भेजने के बाद भी जब समान नहीं पहुंचा तो सेवानिवृत्त डीआईजी को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने मामला दर्ज कराया। 

Related to this topic: