Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

कोरोना की फिर हुई वापसी, इन दो देशों में मचाई तबाही, जानिए भारत में कितना होगा असर?

कोरोना की फिर हुई वापसी, इन दो देशों में मचाई तबाही, जानिए भारत में कितना होगा असर?

कोरोना की फिर हुई वापसी इन दो देशों में मचाई तबाही जानिए भारत में कितना होगा असर

दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस (Covid 19) एक बार फिर लौट आया है। एशिया के कई देशों में इसने दस्तक दे दी है और अब तेजी से यह अपने पैर फैला रहा है। हांगकांग से लेकर सिंगापुर तक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। परेशानी की बात तो यह है कि यह मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिस हिसाब एशिया में इसके फैलने का खतरा बन गया है। हांगकांग में कोरोना अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है। यहां तेजी से केसेस बढ़ने लगे हैं। 

31 मौत का आंकड़ा

हांगकांग में 3 मई वाले वीकेंड में कोविड से 31 मौतें हुई। वहीं कोविड के सिम्टम्स वाले पेशेंट्स भी हॉस्पिटल्स में लगातार बढ़ रहे हैं। हर कोई इसकी चपेट में आता जा रहा है। 

सिंगापुर में 14,000 केस 

वहीं, सिंगापुर भी इससे अछूता नहीं है। वहां भी इसे लेकर के हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। 3 मई से शुरू हुए सप्ताह में कोविड केसेस में 28% की बढ़ोतरी हुई। यह मामले 14,000 के पार पहुंच गए हैं। हर दिन अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या 30% तक बढ़ी है। 

चीन और थाईलैंड अलर्ट मोड़ पर

हालांकि हेल्थ मिनिस्ट्री का इसे लेकर के कहना है कि अभी तक कोई भी ऐसा संकेत नहीं मिला जिससे यह कहा जा सके कि इसका नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक है। बढ़ते कोविड केसेस को देखते हुए चीन और थाईलैंड सरकारें भी अलर्ट पर हैं। चाइना में कोविड मरीजों की संख्या डबल हो गई है। वहीं थाईलैंड में क्लस्टर आउटब्रेक के मामले सामने आ रहे हैं। यानी कि किसी एक इलाके में केसेस अचानक से बढ़ना। थाईलैंड के दो अलग-अलग इलाकों में तेजी से कोविड केसेस बढ़ने लगे हैं।

भारत में क्या है स्थिति?

कोरोना के मामले नहीं आ रहे हैं। कोविड फिर से फैलने जैसा कोई खतरा फिलहाल नजर नहीं आ रहा है। मगर खतरा नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि खतरा हो भी नहीं सकता। हम पहले भी कोरोना का विनाश भुगत चुके हैं। इसीलिए पहले से सतर्क रहने में ही समझदारी है, इससे पहले कि हमारे देश में यह खतरा फैले।

Related to this topic: