Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 3758; दो लोगों की मौत

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 3758; दो लोगों की मौत

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना केस एक्टिव मरीजों की संख्या 3758 दो लोगों की मौत

Covid Update: देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में जहां 363 नए मामले सामने आए है, वहीं 383 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके है। इस दौरान दो संक्रमितों की मौत भी दर्ज की गई है।

देश में कुल 3758 एक्टिव केस 

फिलहाल पूरे देश में कोरोना के 3758 सक्रिय मामले दर्ज है। इनमें से अधिकांश मरीजों की स्थिति स्थिर है और वे घर पर रहकर होम आइसोलेशन में ही इलाज करा रहे है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत कम मरीजों को ही पड़ रही है। इसके बावजूद लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

केरल में सबसे ज्यादा मामले


केरल में सबसे ज्यादा कोरोना केस देखने को मिल रहे है। यहां 64 नए केस मिलने के बाद कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1400 से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320, पश्चिम बंगाल में 287, कर्नाटक में 238, तमिलनाडु में 199 और उत्तर प्रदेश में 149 मरीजों का इलाज जारी है।

दो लोगों की हुई मौत

कोरोना संक्रमण की वजह से दो लोगों की जान भी गई है। केरल में 24 साल की महिला और कर्नाटक में 63 साल के पुरुष की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक दोनों मृतक पहले से ही अन्य बीमारियों से पीड़ित थे।

कई मरीज हो रहे है ठीक


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, एक तिहाई से ज्यादा मरीज अब तक ठीक हो चुके है। पिछले 24 घंटे में 1818 लोग कोरोना से उबरे है। ये कुल एक्टिव मामलों का लगभग 32.45 प्रतिशत है।

नया वेरिएंट ज्यादा खतरनाक नहीं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना का नया वेरिएंट पहले की तुलना में कम खतरनाक है। इसकी संक्रामकता भी मध्यम स्तर की है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन सावधानी बरतना जरूरी है जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़ से बचना।

कोरोना के मामले भले ही बढ़ रहे है, लेकिन हालात अभी नियंत्रण में है। समय पर इलाज और सावधानी से इस संक्रमण से बचा जा सकता है। सरकार और विशेषज्ञों की सलाह का पालन करना जरूरी है।