Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > देश

Congress Leaders PM House Protest

कांग्रेस का PM आवास तक मार्च: राहुल गांधी से बातचीत करने पहुंचे मंत्री जितेंद्र सिंह, जानें क्या हुआ समझौता

दिल्ली में छात्रों पर कथित कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने PM आवास तक मार्च किया। पार्टी ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत केंद्र सरकार के सामने पांच मांगें रखीं। मंत्री राहुल से मिलने पहुंचे।


कांग्रेस का pm आवास तक मार्च राहुल गांधी से बातचीत करने पहुंचे  मंत्री जितेंद्र सिंह जानें क्या हुआ समझौता

Rahul Gandhi Protest news |

नीट पेपर लीक मामले में संसद मार्च नई दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई हुई। इसके विरोध में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पार्टी के सीनियर नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर धरना दिया। साथ ही मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। पुलिस ने  कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, के सुरेश समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

कांग्रेस ने इस पूरे मामले को छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार पर सवाल उठाए। पार्टी का आरोप है कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया और अब केंद्र को इस पर जवाब देना चाहिए। इस प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी और बाकी कांग्रेस नेताओं से मिलने केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह पहुंचे। राहुल गांधी ने उनसे बात करते हुए अपनी मांगे रख दी है।

राहुल गांधी ने पीएम से मांगा जवाब

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की जिम्मेदारी लेने से बच रही है और संसद में इस मुद्दे पर चर्चा भी नहीं कराना चाहती। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि वह प्रधानमंत्री से जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई पर जवाबदेही तय होनी चाहिए और जिम्मेदार लोगों को पद छोड़ना चाहिए।

स्थिति संभालने के लिए केंद्रीय मंत्री पहुंचे

एक तरफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सरकार की तरफ से प्रदर्शनकारी नेताओं से बातचीत कर स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को भेजा गया है। वह लगातार राहुल गांधी को समझाते नजर आए। इस बीच राहुल गांधी अपनी मांग पर अडिग हैं और पीएम से मुलाकात की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस ने केंद्र के सामने रखीं पांच मांगें

धरने के दौरान कांग्रेस ने सरकार से पांच प्रमुख मांगें रखी हैं। कांग्रेस पार्टी ने नेता राहुल गांधी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा गृह मंत्री से संसद के दोनों सदनों में इस मामले पर बयान देने की मांग की गई। कांग्रेस ने संसद में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने, छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग रखी। 

आधे घंटे की बातचीत बेनतीजा

मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के बीच आधे घंटे तक बातचीत चली। इस दौरान राहुल गांधी मंत्री जितेंद्र सिंह के कान में कुछ कहते नजर आए। इसके बाद जितेंद्र सिंह मौके से रवाना हो गए। इस दौरान खबरें हैं कि राहुल और जितेंद्र सिंह की यह मुलाकात बेनतीजा ही रह गई।

PM आवास के पास बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था

कांग्रेस के मार्च को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। बड़ी संख्या में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात किए गए। प्रदर्शन के दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। प्रदर्शन स्थल पर कांग्रेस नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं ने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए कार्रवाई की जांच की मांग की।

Related to this topic: