Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

बीजेपी ने घेरा तो अब पलट गए चन्नी, कहा- हम चट्टान की तरह सरकार के साथ…

बीजेपी ने घेरा तो अब पलट गए चन्नी, कहा- हम चट्टान की तरह सरकार के साथ…

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछे हैं। हालांकि अब अपने ही बयान से वो पलट गए हैं।

बीजेपी ने घेरा तो अब पलट गए चन्नी कहा- हम चट्टान की तरह सरकार के साथ…

जम्मू - कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सबकी निगाहें सरकार की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। ऐसे वक्त में विपक्ष को सरकार के साथ होना चाहिए। लेकिन कांग्रेस नेता हमेशा की तरह एक बार फिर विवादित बयान देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ताजा मामला पंजाब का है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल पूछे हैं। जब बीजेपी ने घेरा तो उन्होंने अपनी सफाई पेश की और कहा कि मैंने ना सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगे हैं न माँग रहा हूं।

कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं दिखी

पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कहते हैं, "आज तक मुझे पता नहीं चल पाया कि (सर्जिकल) स्ट्राइक कहां हुई, उस समय लोग कहां मारे गए और पाकिस्तान में ये सब कहां हुआ था। क्या हमें पता नहीं चलेगा कि हमारे देश में बम गिरा है? वो कहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक की। कुछ नहीं हुआ। कहीं भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं दिखी। किसी को पता नहीं चला। मैंने हमेशा (सबूत) मांगे हैं। लेकिन आज लोगों के जख्मों पर मरहम लगाने की जरूरत है। हम उनसे (सरकार से) मांग करते हैं कि वो कुछ करें। लोगों को बताएं कि वो (पहलगाम आतंकी हमले के अपराधी) कौन हैं और उन्हें सजा दें।"


अपने ही बात से पलट गए चिन्नी

सर्जिकल स्ट्राइक पर अपने बयान पर पंजाब के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “कांग्रेस पार्टी हर तरह से चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है। हम कड़ा से कड़ा एक्शन चाहते हैं। आज सर्जिकल (स्ट्राइक) के बारे में कुछ नहीं है। इसका सबूत नहीं मांगा जाता है, और मैं भी नहीं मांग रहा हूं। मैं जो कह रहा हूं वो ये है कि इसे भटकाने की कोशिश मत करो। ये बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है। तू इधर उधर की बात मत कर, बता की काफिला क्यों लूटा। हमें राहगरों से गरज नहीं तेरी रहगीरी का स्वाद है। जिन निर्दोष पर्यटकों से उनका धर्म-देश पूछकर उन्हें मार दिया गया, वो परिवार आज न्याय चाहते हैं। सरकार को उन्हें न्याय दिलाना चाहिए। हम हर तरह से सरकार के साथ हैं।"

Related to this topic: