Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

आज से 24 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानें नई कीमत

आज से 24 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानें नई कीमत

आज से 24 रुपये सस्ता हो गया lpg सिलेंडर जानें नई कीमत

Commercial LPG Cylinder Price Cut: आज जून महीने का पहला दिन है। आज से कुछ नियमों में बदलाव हो जाएगा। आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव किए हैं। महगाई से राहत देते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹24 कम कर दी गई है। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder Price) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया।

यहां देखें महानगरों में गैस की ताजा कीमत

तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) द्वारा जारी नई कीमतों के अनुसार राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) की कीमत 24 रुपये कम होने के बाद अब 1723.50 रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी कीमत 1747.50 रुपये थी। आर्थिक राजधानी मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर पहले 1699 रुपये थी, अब कीमत 1674.50 रुपये हो गई है। वहीं, बात करें चेन्नई की तो यहां 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब 1881 रुपये में मिलेगा, जो पहले 1906 रुपये में मिलता था। कोलकाता में अब नीला सिलेंडर 1826 रुपये का मिलेगा जो कि पहले 1851.50 रुपये में मिलता था।

पिछले महीने भी कम हुए थे गैस के दाम

होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री जैसी जगहों में उपयोग किए जाने वाले नीले कामर्शियल सिलेंडर की कीमत लगातार दूसरे महीने कम हुई है। मई की शुरुआत में भी कंपनियों ने 14.50 रुपये प्रति सिलेंडर दाम में कटौती की थी।

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव

घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में गैस कंपनियों ने कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में 14 किलोग्राम वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 853 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में 879 रुपये, तथा आर्थिक राजधानी मुंबई में 852.50 रुपये में 14 किलोग्राम का गैस सिलेंडर मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की क़ीमत 868.50 रुपये है। बता दें कि 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Related to this topic: