Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

मंगला जुलूस में सांप्रदायिक गाने को लेकर हुई पत्थरबाजी, जामा मस्जिद के पास की घटना

मंगला जुलूस में सांप्रदायिक गाने को लेकर हुई पत्थरबाजी, जामा मस्जिद के पास की घटना

झारखंड में एक बार फिर दो पक्षों के बीच झड़प देखने को मिली है। पूरी घटना हजारीबाग के जामा मस्जिद के पास की बताई जा रही है, जहां मंगला जुलूस में पत्थरबाजी की गई।

मंगला जुलूस में सांप्रदायिक गाने को लेकर हुई पत्थरबाजी जामा मस्जिद के पास की घटना

झारखंड में फिर दो समुदायों के बीच झड़प हुई हैं। राज्य के हजारीबाग इलाके में मंगला जुलूस के दौरान ये झड़प हुई। जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार को सांप्रदायिक गाना बजाने के लेकर पथराव और तोड़फोड़ की गई। फ़िलहाल पुलिस ने मोर्चा सँभाल लिया है और क्षेत्र में शांति का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, रामनवमी के पहले हर मंगलवार को हजारीबाग में एक मंगला जुलूस निकाला जाता है। बीते दिन मंगलवार को भी ये जुलूस निकाला गया है। जिसमें विभिन्न अखाड़ा धारी अपने - अपने जुलूस के साथ विभिन्न चौराहों से होते हुए गाने बजाने के साथ निकल रहे थे, तभी जामा मस्जिद के पास रात 11 बजे कुछ आसामजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद पूरी स्थिति तनावपूर्ण बन गई।

क्यों किया गया पथराव?

जानकारी के मुताबिक़ हजारीबाग के जामा मस्जिद चौक के पास मंगला जुलूस में सांप्रदायिक गाने को लेकर पथराव किया गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और तोड़फोड़ भी की गई।

पुलिस ने किया शांति समझौता

मौके पर पहुँची पुलिस ने भीड़ को अलग करने के लिए लाठीचार्ज और चार राउंड हवाई फायरिंग का सहारा लेना पड़ा। भीड़ के अलग होने के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का प्रयास किया। फ़िलहाल हजारीबाग के वरिष्ट अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और शांति व्यव्सथा बनाए हुए हैं।