Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

केंद्र ने कसा तबादलों पर शिकंजा, IAS-IPS पोस्टिंग पर अब वार्षिक रिपोर्ट अनिवार्य

केंद्र ने कसा तबादलों पर शिकंजा, IAS-IPS पोस्टिंग पर अब वार्षिक रिपोर्ट अनिवार्य

केंद्र ने IAS, IPS, IFS तबादलों के लिए सिविल सेवा बोर्ड रिपोर्ट अनिवार्य की। राज्यों को नियमों के अनुपालन की वार्षिक रिपोर्ट भेजने के निर्देश।

केंद्र ने कसा तबादलों पर शिकंजा ias-ips पोस्टिंग पर अब वार्षिक रिपोर्ट अनिवार्य

जब भी अफसरों के तबादलों की बात आती है, आम लोगों के मन में यही सवाल उठता है क्या सब नियमों के मुताबिक हो रहा है? अब केंद्र सरकार ने इस सवाल को गंभीरता से लेते हुए सारी सिस्टम की समीक्षा चालू कर दी है. केंद्रीय कार्मिक विभाग (DoPT) ने IAS, IPS और IFS के तबादलों पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए सभी राज्यों को सिविल सेवा बोर्ड के तहत किए गए तबादलों की वार्षिक रिपोर्ट मांगी है। ये रिपोर्ट 1 जनवरी तक केंद्र को भेजनी जरूरी कर दी गई है ।

सरकार ने क्या कहा?

DoPT ने लिखा है कि अब तबादले वही होंगे जिनकी सिफारिश सिविल सेवा बोर्ड के पास से हो सुप्रीम कोर्ट के 2013 के आदेश और 1954 के कैडर नियमों के मुताबिक सबका पालन होना चाहिए ।

उत्तराखंड में समस्या क्या है?

उत्तराखंड प्रशासन की रफ्तार से काम करने की शैली अक्सर सुर्खियों में रहती है लेकिन इस बार इसे नियमों की चपेट में आना पड़ा है राज्य में IAS अधिकारियों के तबादलों के लिए कोई आधिकारिक सिविल सेवा बोर्ड ही नहीं है . इसका मतलब तबादले सीधे उच्च प्रशासनिक स्तर पर होते रहे हैं जो नियमों के मुताबिक सही नहीं माना जाता।

IPS के लिए अलग नियम

जहां IPS अधिकारियों के तबादले पुलिस मुख्यालय की समिति तय करती है वहीं IFS  यानी वन सेवाओं के तबादलों के लिए मुख्य सचिव का बोर्ड मौजूद है।  यह वैरीएशन यह बताता है कि नियमों पर देश भर में एकरूपता नहीं है।

 नियम क्या कहते हैं?

केंद्र का पत्र 1954 के नियमों Rule 7(1) and 7(3) का हवाला देता है  जिसके मुताबिक किसी भी अफसर के तबादले का निर्णय सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश के बाद ही होना चाहिए. कुछ अपवादों को छोड़कर एक पद पर अफसर का न्यूनतम कार्यकाल 2 साल होना ज़रूरी है लेकिन उत्तराखंड जैसे राज्यों में फिर भी बार-बार तबादलों की परंपरा बनी हुई है, जो नियमों की भावना से मेल नहीं खाती केंद्र ने कहा है कि सभी राज्यों को अपने सिविल सेवा बोर्ड का पूरा विवरण भेजना होगा. उसकी संरचना संचालन और कार्रवाइयों को साझा करना होगा,इसे उच्च प्राथमिकता के तौर पर देखा जाए।