चारधाम यात्रा 2026 से पहले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू। हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में काउंटर खुले, जानिए 7 स्टेप में पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज।
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 से पहले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून में बनाए गए काउंटरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। प्रशासन द्वारा पारंपरिक स्वागत के साथ रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि यात्रा व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।
तीन शहरों में रजिस्ट्रेशन केंद्र
राज्य सरकार ने हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान, ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप और आईएसबीटी, तथा देहरादून के हरबर्टपुर बस स्टैंड सहित कई स्थानों पर रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए हैं। यहां मेडिकल जांच, दस्तावेज सत्यापन और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रशासन ने तीन स्तर पर जांच व्यवस्था लागू की है, जिसमें शुरुआती रजिस्ट्रेशन के बाद यात्रा मार्ग और धाम में प्रवेश से पहले भी सत्यापन किया जाएगा। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस, स्वास्थ्य और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया गया है।
7 स्टेप में पूरा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
-
निर्धारित काउंटर पर पहुंचें
-
प्रारंभिक मेडिकल जांच कराएं
-
पहचान पत्र का सत्यापन
-
बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट और फेस) वेरिफिकेशन
-
मोबाइल नंबर OTP से सत्यापन
-
यात्रा तिथि का चयन
-
QR कोड वाली रजिस्ट्रेशन स्लिप प्राप्त करें
ये जरूरी दस्तावेज रखे साथ
रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य पहचान पत्र जरूरी है। साथ ही एक मोबाइल नंबर और परिवार के सदस्य का नंबर देना अनिवार्य है।
तीन स्तर पर होगी सख्त जांच
यात्रियों की सुरक्षा के लिए हरिद्वार, देहरादून और ऋषिकेश में अलग-अलग स्तर पर मेडिकल और दस्तावेज जांच की जाएगी। इसके बाद संबंधित धाम में प्रवेश से पहले भी अंतिम वेरिफिकेशन होगा।
भीड़ बढ़ने की संभावना, प्रशासन अलर्ट
प्रशासन का अनुमान है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी। इसे देखते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक और चिकित्सा व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।