Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

होली पर लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए सूतक काल समय और उसका प्रभाव

होली पर लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण, जानिए सूतक काल समय और उसका प्रभाव

इस बार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 02 मिनट रहेगी। चूंकि चंद्रग्रहण दिन के समय लग रहा है तो यह भारत में दृश्यमान नहीं होगा।

होली पर लग रहा साल का पहला चंद्रग्रहण जानिए सूतक काल समय और उसका प्रभाव

आज 14 मार्च को फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि है, इस दिन होली का त्यौहार मनाया जाता है। आज के दिन ही साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण विशेष माना जा रहा है क्योंकि चंद्र ग्रहण ब्लू मून (बल्ड मून) में दिखाई देगा। इसमें सूर्य चंद्र और शनि दिखाई देंगे और अग्नि तत्व की प्रधानता रहेगी। होली में पड़ने के कारण यह जानना जरूरी है कि इसकी टाइमिंग क्या है और क्या भारत में इसका प्रभाव रहेगा?

चंद ग्रहण का समय

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज यानी 14 मार्च 2025 की सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और इसका समापन दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगा। इस बार चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 6 घंटे 02 मिनट रहेगी। चूंकि चंद्रग्रहण दिन के समय लग रहा है तो यह भारत में दृश्यमान नहीं होगा। 

कहां कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण?

साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यह चंद्रग्रहण उत्तरी दक्षिणी अमेरिका, नॉर्थ साउथ अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में ये दिखाई देगा। 

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए। यह दस गुना फलदायी माना जाता है।
  • चंद्र ग्रहण के बाद शुद्ध जल या गंगा जल से स्नान करना चाहिए और फिर गरीबों को दान देना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से घर की सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है। 
  • ग्रहण के समय गायों को घास, पक्षियों को अन्न, जरूरत मंदों को वस्त्र दान देना पुण्य का काम होता है।

चंद्र ग्रहण में क्या नहीं करना चाहिए?

  • चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी क्रोध न करें, ऐसा करने से अगले 15 दिन आपके खराब हो सकते हैं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन ग्रहण न करें और न ही कुछ और खाएं।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा पाठ करना भी वर्जित होता है।
  • .चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी नए या शुभ काम की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। 
  • ग्रहण के दौरान किसी को भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

Related to this topic: