Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

ICU में मर्डर...दहशत के चंद सेंकड़, हथियार लहराते हुए बेखौफ अंदाज में पहुंचे थे बदमाश

ICU में मर्डर...दहशत के चंद सेंकड़, हथियार लहराते हुए बेखौफ अंदाज में पहुंचे थे बदमाश

icu में मर्डरदहशत के चंद सेंकड़ हथियार लहराते हुए बेखौफ अंदाज में पहुंचे थे बदमाश

बिहार। पटना के पारस अस्पताल में हुई हत्या का CCTV वीडियो सामने आया है। बेखौफ बदमाश फिल्मी अंदाज में हथियार लहराते हुए अस्पताल में दाखिल हुए थे। इसे गैंगवार का अब तक का सबसे सनसनीखेज CCTV वीडियो बताया जा रहा है।

पटना के पारस अस्पताल में चंदन मिश्रा नाम के अपराधी की हत्या कर दी गई है। हत्या को अंजाम देने वाले शूटर्स सीसीटीवी वीडियो में कैद हुए हैं। बेखौफ शूटर्स अस्पताल के कमरे में दाखिल हुए और चंदन को गोलियों से भून डाला। हत्या के बाद सभी आराम से फरार हो गए।

बक्सर निवासी चंदन कुमार उर्फ चंदन मिश्रा पूर्व में गोली मारने के आरोप में बेउर जेल में जेल में बंद था। तबीयत खराब होने के बाद पैरोल पर बाहर निकाला था।

पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना की सूचना पर SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, "बक्सर जिला के एक दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा पर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे और एक में ये सजायाफ्ता भी हैं। इनको बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था। इलाजरत होने के कारण इनको पैरोल दिया गया था। संभवतः इनके विरोधी गुटों के लोगों ने इसे गोली मारी है। कई गोलियां लगी हैं। अभी इलाजरत है। बक्सर पुलिस की मदद से गैंग के लोगों की पहचान की जा रही है। शूटर की तस्वीर मिल गई है।"

Related to this topic: