Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

कब से शुरू हो रहे नवरात्रे? जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

कब से शुरू हो रहे नवरात्रे? जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

कब से शुरू हो रहे नवरात्रे जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और महत्व

हिंदू धर्म में साल भर में दो बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पहली को चैत्र नवरात्रि और दूसरी को शारदीय नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। चैत्र नवरात्रि पर माता दुर्गा की पूजा की जाती है। भक्तजन नौ दिनों तक माता रानी की भक्ति में लीन रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं की माने तो इन दिनों में माता स्वयं भी धरती पर आ जाती हैं। इसे हिंदू नववर्ष की शुरूआत भी माना जाता है।

कब से शुरू हो रही चैत्र नवरात्रि 2025?

इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ 30 मार्च 2025 से होगा। वहीं, 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के साथ इसका समापन हो जाएगा। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ हिंदू नववर्ष का शुभारंभ भी होगा और गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

  • प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 29 मार्च 2025 को शाम 4:27 बजे से
  • प्रतिपदा तिथि समाप्त: 30 मार्च 2025 को दोपहर 12:49 बजे तक
  • कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त: सुबह 6:13 बजे से 10:22 बजे तक 
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:01 बजे से 12:50 बजे तक

चैत्र नवरात्रि का महत्व

चैत्र नवरात्रि में माता के सभी नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इसके पहले ही दिन से लोग व्रत रखते हैं और नौंवे दिन व्रत खत्म करते हैं। इससे भक्तों को शक्ति, ज्ञान और समृध्दि प्राप्त होती है। नवरात्रि में माता रानी की आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

हाथी में सवार होकर आएंगी माता रानी

इस बार नवरात्रि का प्रारंभ और अंत दोनों रविवार के दिन से हो रहा है। ऐसे में माता रानी हाथी में सवार होकर आएंगी और उसी वापस जाएंगी। हाथी पर माता का आगमन बेहद शुभ माना जाता है, जो अच्छे वर्षा चक्र, समृद्धि और खुशहाली का संकेत देता है। यही कारण है कि इस बार कि नवरात्रि समृध्दि का प्रतीक मानी जा रही है।