Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

राज्यपाल रमन डेका का अभिभाषण, साय सरकार ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा

राज्यपाल रमन डेका का अभिभाषण, साय सरकार ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा

राज्यपाल रमन डेका का अभिभाषण साय सरकार ने डिजिटलीकरण को दिया बढ़ावा

Governor Raman Deka Assembly Speech : रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल रमन डेका (Governor Ramen Deka) के अभिभाषण से हुई। राज्यपाल ने अपने अभिभषण में साय सरकार के काम की तारीफ की। इस दौरान उन्होंने कहा की, राज्य की साय सरकार ने डिजिटलीकरण को बढ़ावा दने के साथ ही महिलाओं को सशक्त किया है। खेतिहर मजदूरों के साथ न्याय और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आखिरी सांस ले रहा

राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य और विधानसभा की रजत जयंती वर्ष है। किसानों को फसल का उचित दाम दिया जा रहा है। राज्य में खेती को बढ़ावा मिल रहा है। जैविक खेती, जलवायु परिवर्तन पर काम हो रहा है। 69 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है।

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में समृद्धि आई है। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद आखिरी सांस ले रहा है। इस साल धान खरीदी ने रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। राज्य सरकार किसानों को हाई टेक करने की दिशा में कार्य कर रही है।

राज्‍यपाल ने कहा प्रदेश में अब 24 घंटे सातों दिन दुकानें खुली रहेंगी। इससे प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार स्‍ट्रीट वेंडर को ध्‍यान में रखते हुए आगे काम कर रही है। ग्राहकों को विशेष सुविधा मिलेगी।

बता दें कि, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र 21 मार्च तक चलेगा। जिसमें कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसमें प्रदेश की समस्‍याओं और विकास के मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी। सत्र के दौरान विधायकों द्वारा 122 ध्यान आकर्षण की सूचनाएं लगाई गई हैं, जिन पर चर्चा की जाएगी।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 और 28 फरवरी को प्रस्तावित है। 25 फरवरी को अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद 3 मार्च को राज्य के वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे। साथ ही, वित्त मंत्री उसी दिन 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट को भी सदन में प्रस्तुत करेंगे।


Related to this topic: