Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे करें चेक?

आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कैसे करें चेक?

CBSE Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(CBSE) आज यानी सोमवार को किसी भी समय बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर सकता है।

आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जानिए कैसे करें चेक

देश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने को है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन(CBSE) आज यानी सोमवार को किसी भी समय बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर सकता है। 10वीं और 12वीं. के लगभग 42 लाख से अधिक छात्र इस दिन लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब उनके सब्र का फल मिलने जा रहा है।

पिछले वर्ष 13 मई को बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए थे। ऐसे में इस साल आज यानी 12 मई सोमवार होने के कारण परिणाम घोषित हो सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अपने नतीजों को छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे।

इतने छात्रों ने परीक्षा में लिया था भाग

इस साल सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में करीब 42 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 24.12 लाख छात्र कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए थे जबकि कक्षा 12 की परीक्षा में 17.88 लाख छात्र शामिल हुए थे। ध्यान रहे डिजिटल साइबर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं ऐसे में किसी भी आधिकारिक साइट से ही परिणाम चेक करें।

डिजिलॉकर से कैसे चेक करें परिणाम?

  • सबसे पहले डिजिलॉकर ऐप कर जाएं न हो तो डाउनलोड करें।
  • अब digiLocker.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर, कक्षा और स्कूल कोड व 6 अंकों का पिन दर्ज करें।
  • अब रजिस्टर नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें।
  • अब स्क्रीन पर आपको परिणाम दिख जाएगा। इसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

उमंग ऐप से कैसे चेक करें परिणाम?

  1. उमंग ऐप को डाउनलोड करें।
  2. ऐप के अंदर शिक्षा अनुभाग पर जाएं।
  3. अब सीबीएसई का चुनाव करें।
  4. आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  5. परिणाम आपके सामने है।

SMS के ज़रिए भी आसानी से चेक कर सकते हैं परिणाम

  • मैसेज में जाकर cbse10/ cbse12 टाइप करें।
  • इसे 7738299899 पर भेज दें।
  • अब आपको आपका परिणाम एसएमएस के माध्यम से ही प्राप्त हो जाएंगे।