Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

कल से शुरू हो रहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें पूरी गाइडलाइन

कल से शुरू हो रहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें पूरी गाइडलाइन

CBSE Board Exam: सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं l

कल से शुरू हो रहीं 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जानें पूरी गाइडलाइन

CBSE Board Exam: सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं कल यानी 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं l सुबह यानी 10:30 बजे से दसवीं की परीक्षा होगी l जोकि 1:30 बजे तक चलेगा l जानकारी के लिए बता दें कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है l जिसे संगम पोर्टल पर जारी किया गया था l जिसे डाउनलोड करके स्कूल की तरफ़ से छात्रों की वितरित किया गया है l छात्रों को कल की परीक्षा देने से पहले कुछ जरूरी दिशा निर्देश जरूर जान लेना चाहिए l 

परीक्षा से पहले जानें जरूरी दिशा निर्देश 

जो भी छात्र कल परीक्षा देने जा रहे हैं उन्हें कुछ चीजें जरूर ध्यान में रखनी चाहिए l जैसे कि परीक्षा में प्रश्नों के उत्तर देने से पहले आपको प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका में दिए गए जरूरी दिशा निर्देश जरूर पढ़ लेने चाहिए l जब जब आप परीक्षा देने जाये एडमिट कार्ड अपने साथ जरूर लेकर जाये l परीक्षा हॉल के अंदर छात्र पारदर्शी थैली, जियोमेट्री/पेंसिल बॉक्स, ब्लू/रॉयल ब्लू स्याही/बॉलपॉइंट/जेल पेन, स्केल, राइटिंग पैड, रबड़, एनालॉग घड़ी, पारदर्शी पानी की बोतल इसे अपने साथ लेकर जा सकते हैं l जो छात्र रेगुलर स्कूल जाते हैं उन्हें अपने स्कूल यूनीफॉर्म में भी जाना होगा बाकी जो प्राइवेट छात्र है वो नॉर्मल कपड़े में भी जा सकते हैं l 

क्या नहीं ले जा सकते 

कुछ चीजें ऐसी होती है जिन्हें आप नहीं ले जा सकते हैं l जैसे काग़ज या कोई कॉपी किताब, मोबाइल फोन या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान, और आप कोई ऐसी चीज भी नहीं ले जा सकते जो स्कूलों के नियमों के ख़िलाफ़ हो l 

Related to this topic: