Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > देश

CBSE 10th Result 2026 Live: DigiLocker Marksheet

CBSE 10th Result 2026: डिजिलॉकर पर एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक, ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, DigiLocker और UMANG ऐप पर मार्कशीट डाउनलोड करने का आसान तरीका। लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट।


cbse 10th result 2026 डिजिलॉकर पर एक्टिव हुआ रिजल्ट लिंक ऐसे करें मार्कशीट डाउनलोड

CBSE Result Out |

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। अब छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप पर भी उपलब्ध कराया है।

कहां देखें CBSE 10th Result 2026?

छात्र अपने परिणाम इन प्लेटफॉर्म्स पर देख सकते हैं। इनमें cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker, UMANG App पर देख सकते हैं। बता दें कि करीब 25 लाख से अधिक छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे।

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

डिजिलॉकर पर CBSE मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप खोलें
Aadhaar लिंक्ड मोबाइल नंबर से साइन अप/लॉगिन करें
OTP से वेरिफिकेशन करें
“Issued Documents” सेक्शन में जाएं
“Class X Marksheet” पर क्लिक करें
“Central Board of Secondary Education” चुनें
स्कूल से मिला 6-डिजिट एक्सेस कोड, स्कूल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी
इसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

UMANG ऐप पर CBSE Result कैसे देखें?

UMANG ऐप पर भी छात्र आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं 
UMANG ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in खोलें
Result सेक्शन में CBSE टैब चुनें
“10th Result” पर क्लिक करें
नया यूजर है तो रजिस्ट्रेशन करें
मोबाइल नंबर और बेसिक डिटेल्स भरें
लॉगिन करके रोल नंबर दर्ज करें
मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी
डाउनलोड करके सुरक्षित रखें

परीक्षा से जुड़ी जानकारी

CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक हुई थी। इस साल भी देशभर से करीब 25 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिन्हें लंबे समय से परिणाम का इंतजार था।

Related to this topic: