Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करके लौट रहे परिवार की कार नाले में गिरी, सात लोगों की मौत

हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करके लौट रहे परिवार की कार नाले में गिरी, सात लोगों की मौत

हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करके लौट रहे परिवार की कार नाले में गिरी सात लोगों की मौत

जयपुर। जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में प्रहलादपुरा के पास रिंग रोड से नीचे पानी से भरे नाले में एक कार गिर गई। हादसे में कार सवार सात लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग हरिद्वार से लौट रहे थे।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब बारह बजे एक युवक ने नाले के पानी में कार डूबी देख पुलिस को सूचना दी। इस पर डीसीपी साउथ राजर्षि राज वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार को नाले से बाहर निकालकर शवों को मोर्चरी में रखवाया। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि कार रिंग रोड पर अनियंत्रित होने के बाद सोलह फीट नीचे अंडरपास में भरे पानी में गिर गई।

शिवदासपुरा थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि फुलियावास केकड़ी और जयपुर के वाटिका निवासी कालूराम के पिता की मौत होने पर दो परिवारों के सात लोग हरिद्वार गए थे। हादसे में मारे गए सभी लोग हरिद्वार में अस्थियां विसर्जन करके घर लौट रहे थे। मृतकों में रामराज वैष्णव, पत्नी मधु और बेटा रूद्र तथा रिश्तेदार कालूराम, उसकी पत्नी सीमा व बेटा रोहित व गजराज नाम के लोग हैं