Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

हो गए दो बड़े सड़क हादसे, 6 की मौत, कई घायल

हो गए दो बड़े सड़क हादसे, 6 की मौत, कई घायल

हो गए दो बड़े सड़क हादसे 6 की मौत कई घायल

उत्तर प्रदेश के मथुरा में दो बड़े सड़क हादसे हो गए। पहला सड़क हादसा यमुना एक्सप्रेस - वे पर हुआ, जहां एक तेज रफ़्तार इको गाड़ी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। दूसरे हादसे में निजी बस पलट गई जिसमें सवार 29 सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस की माने तो दोनों हादसों का मुख्य कारण ड्राइवर को नींद आने के कारण से हुई।

नोएडा से आगरा आ रहे थे कार सवार लोग

जानकारी के मुताबिक भोर में क़रीब तीन बजे एक ईको कार नोएडा से आगरा आ रही थी। यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर कार अचानक अज्ञात भारी वाहन से टकरा गई, जिससे मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान धर्मवीर, रोहित, आर्यन, दलवीर, पारस, विश्वनाथ सिंह के रुप में हुई है। वहीं, सोनी पत्नी धर्मवीर और पायल पुत्री धर्मवीर निवासीगण हलालपुर थाना बासोनी आगरा गंभीर रूप से घायल हो गई।

निजी बस पलटी

इसी यमुना एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 131 पर बस चालक के सो जाने से यात्री बस पलट गई। बस में सवार 29 सवारियां घायल हैं। बस दिल्ली से मध्य प्रदेश के भिंड जा रही थी। बस में क़रीब 60 से 65 यात्री बैठे हुए थे। बस में बैठे चर लोग अक्षय, पूजा पुत्री रामवृक्ष,  मोनू रावत पुत्र मुंशी रावत, राहुल रावत पुत्र बाबूलाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको आगरा भेजा गया है।

पुलिस ने दी ये जानकारी

यमुना एक्सप्रेस पर हुए हादसे को मथुरा के SSP श्लोक कुमार ने कहा, "सुबह करीब 3 बजे एक इको कार आगरा से दिल्ली जा रही थी, आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई, शायद ड्राइवर को नींद आ गई थी। 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।“ वहीं, दूसरी घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि “एक निजी बस पलट गई, इसमें घायलों को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है।”

Related to this topic: