Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः सुबह सवेरे 500 गहरी खाई में गिरी बस, 7 की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः सुबह सवेरे 500 गहरी खाई में गिरी बस, 7 की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हो गया। 18 यात्रियों से भरी बस 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। 7 लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसाः सुबह सवेरे 500 गहरी खाई में गिरी बस 7 की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ाः उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यात्रियों से सवार एक बस 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस द्वाराहाट से रामनगर जा रही थी। हादसा भिकियासैंण क्षेत्र के सैलापानी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी है। हादसे में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं, कई गंभीर घायल है। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह बस द्वाराहाट से रामनगर के लिए निकली थी। जैसे ही वह विनायक तहसील के सैलापानी पहुंची तभी बस चालक ने वाहन से कंट्रोल खो दिया। इसके चलते ही बस कुछ ही पलों में फिसलते हुए कई फीट गहरी खाई में जा गिरी। इसके चलते 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की चीख सुन दौड़े स्थानीय लोग

वहीं, बस को खाई में गिरते देख सवार यात्रियों की चीख निकल गई। लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। साथ ही पुलिस को सूचना दी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई यात्री मलबे में दबे हुए थे। इनको निकालने में मशक्कत करना पड़ा।

खाई में घायलों को निकालने में हुई मशक्कत

वहीं, घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकाल कर भिकियासैंण अस्पताल भेजा जा रहा है। यहां उनका इलाज जारी है। इसके साथ ही जो यात्री गंभीर घायल हैं उनको हायर सेंटर भेजने की तैयारी की गई है।

फिलहाल हादसे में जिन लोगों की जान गई है उनकी पहचान की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में गाड़ी के कंट्रोल खोने या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक वजह जांच के बाद पता चलेगी। हादसे को देखते हुए प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है।

Related to this topic: