Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

बुधवार को जरूर करें ये 5 उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफालता

बुधवार को जरूर करें ये 5 उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफालता

बुधवार को जरूर करें ये 5 उपाय नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफालता

Budhwar ke Upay: बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। लाल किताब के अनुसार मां दुर्गा को समर्पित है। कहते हैं कि प्रभु की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा गणपति की पूजा करने से व्यापार और व्यवसाय पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार के दिन बप्पा को उनका पसंदीदा मोदक का भोग लगाने से वो प्रसन्न होते हैं, जिससे कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूती होती हैं।

गणपति की करें पूजा

बुध वाणी, तर्क, संवाद के कारक ग्रह हैं, इसलिए व्यक्ति संवाद करने में भी कुशल बनता है। जब कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है तब करियर, नौकरी, शिक्षा और कारोबार में अच्छे परिणाम मिलना शुरू हो जाते हैं। वहीं धार्मिक ग्रंथों में भी बुधवार की महिमा का उल्लेख है। इस दिन गणेश पूजन के साथ-साथ कुछ सरल उपाय करने पर कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इनसे अटके काम पूरे, विवाह बाधाएं दूर और समाज में सम्मान बढ़ता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।

बुधवार के सरल उपाय

  • बुधवार के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। इस दौरान उन्हें 21 दूर्वा अर्पित करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
  • बुधवार के दिन हरे रंग के वस्त्र धारण करें। ये सरल उपाय जीवन में सकारात्मकता लाता है।
  • इस दिन गणेश पूजन के समय प्रभु को शमी के पत्ते और पान के पत्ते अर्पित करें। इससे अटके काम बनने लगते हैं।
  • बुधवार के दिन गाय के कच्चे दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करे। इससे सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।
  • बुधवार को गेहूं, चावल, हरी सब्जी के साथ-साथ हरे रंग के फल आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे गृह क्लेश दूर होते हैं।
  • आप बुधवार के दिन पूजा में गणेश जी के इन मंत्रों को भी अवश्य शामिल करें। इससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है।

इन मंत्रों का करें जाप

गणपूज्यो वक्रतुण्ड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:।

नीलग्रीवो लम्बोदरो विकटो विघ्रराजक :।।

धूम्रवर्णों भालचन्द्रो दशमस्तु विनायक:।

गणपर्तिहस्तिमुखो द्वादशारे यजेद्गणम।।

त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय।

नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ ।

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा ॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Swadeshnews.in इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related to this topic: