Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, रणधीर बेनीवाल को बनाया नेशनल कॉर्डिनेटर

BSP सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला, रणधीर बेनीवाल को बनाया नेशनल कॉर्डिनेटर

bsp सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला रणधीर बेनीवाल को बनाया नेशनल कॉर्डिनेटर

BSP सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने रणधीर बेनीवाल को नेशनल कॉर्डिनेटर बना दिया है। एक्स पर पोस्ट कर मायावती ने यह जानकारी दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने आनंद कुमार को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त करने के कुछ दिन बाद उन्हें पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर बहाल कर दिया। उनकी जगह रणधीर बेनीवाल को पार्टी का राष्ट्रीय समन्वयक बनाया गया है, जबकि रामजी गौतम राष्ट्रीय समन्वयक बने रहेंगे।

मायावती ने कहा - "काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी व मूवमेन्ट के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत।"

"ऐसे में आनन्द कुमार पहले की ही तरह बीएसपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। और अब उनकी जगह यूपी के ज़िला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गयी है।"

"इस प्रकार, अब रामजी गौतम, राज्यसभा सासंद व रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।"