Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

शहीद हवलदार झंटू अली शेख के अंतिम संस्कार में उनके भाई के भाषण का वीडियो वायरल

शहीद हवलदार झंटू अली शेख के अंतिम संस्कार में उनके भाई के भाषण का वीडियो वायरल

शहीद हवलदार झंटू अली शेख के अंतिम संस्कार में उनके भाई के भाषण का वीडियो वायरल

नदिया, पश्चिम बंगाल। भारतीय सेना के जवान रफीकुल शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में जवान रफीकुल शेख ने जो कुछ कहा उसे सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए। रफीकुल शेख, शहीद हवलदार झंटू अली शेख के बड़े भाई हैं। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वे नादिया आए थे।

अपने शहीद भाई हवलदार झंटू अली शेख के अंतिम संस्कार में सूबेदार रफीकुल शेख ने कहा - "सेना का न कोई धर्म होता है न ही कोई जाति। किसी में दम है तो बोल के दिखा दे, भारतीय सेना हिन्दू है, भारतीय सेना मुसलमान है। भारतीय सेना एक ऐसी सेना है जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, जैन और पारसी एक ही थाली में खाते है। अगर भाईचारा देखना है तो फौज में आ जाओ। भाई दुनिया में नहीं रहा, इसकी कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। इसके परिवार और बच्चे भरपाई भी कोई नहीं कर सकता लेकिन गर्व है कि, मेरे भाई ने इस देश के लिए अपनी जान दे दी।"

"कश्मीर के पहलगाम में हिन्दुओं को चुन चुनकर मारा गया। उन हिन्दू भाइयों का बदला लेने के लिए, मेरे भाई झंटू अली शेख...जब उसे सूचना मिली कि, जंगलों में आतंकी छिपे हुए हैं तो मेरे भाई ने अपनी जान की परवाह न करते हुए टुकड़ी को लीड किया। ऊपर वाले को जो मंजूर था वही हुआ।"

हवलदार झांटू अली शेख पहलगाम हमले के बाद उधमपुर में हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। वे गंभीर रूप से घायल थे। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हवलदार झांटू अली शेख के भाई ने कहा कि, "मेरी पहली जिम्मेदारी राष्ट्र के प्रति है। मेरे भाई ने अपनी जान गंवाई और मेरे वरिष्ठों ने मुझे अपने परिवार से मिलने के लिए कहा। मेरे लिए पहले मेरा राष्ट्र है, फिर मेरा परिवार।"