Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

एयर इंडिया के विमान में बम! न्यूयॉर्क जा रहा का विमान वापस लौटा मुंबई

एयर इंडिया के विमान में बम! न्यूयॉर्क जा रहा का विमान वापस लौटा मुंबई

एयर इंडिया के विमान में बम न्यूयॉर्क जा रहा का विमान वापस लौटा मुंबई

Air India Flight Bomb Threat : मुंबई। न्यूयॉर्क जाने वाला एयर इंडिया का एक विमान सोमवार सुबह बम की धमकी मिली है। इसके बाद सुरक्षा के कारण से विमान वापस मुंबई लौटा है। मुंबई हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरा तो उसमें 320 से अधिक लोग सवार थे। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की अनिवार्य जांच की गई।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (JFK) उड़ान भरने वाले एआई119 में उड़ान के दौरान संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया।

विमान 10:25 बजे (स्थानीय समय) सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है। 

रिपोर्ट के अनुसार, जब विमान को धमकी मिली, तब वह अजरबैजान के ऊपर से उड़ रहा था, जिसके बाद उसे मुंबई वापस लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार, विमान के एक शौचालय में बम की धमकी के बारे में एक नोट मिला।

सूत्रों में से एक ने कहा, बोइंग 777-300 ER विमान में 19 चालक दल के सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे।" एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "उड़ान को 11 मार्च 2025 को सुबह 5 बजे संचालित करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है और सभी यात्रियों को तब तक होटल आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है।


Related to this topic: