Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

पाक सेना का सैन्य ठिकानों पर हमला नाकाम, गुरदासपुर में हाई अलर्ट

पाक सेना का सैन्य ठिकानों पर हमला नाकाम, गुरदासपुर में हाई अलर्ट

पाक सेना का सैन्य ठिकानों पर हमला नाकाम गुरदासपुर में हाई अलर्ट

Total Blackout in Gurdaspur on 8 May : पंजाब। गुरदासपुर में आज रात 9 बजे से पूर्ण ब्लैकआउट किया जाएगा। इसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है। गुरदासपुर जिला प्रशासन ने जारी किये गए आदेश में कहा है कि, 8 मई रात 9 बजे से 9 मई सुबह 5 बजे तक जिले में पूर्ण ब्लैकआउट का आदेश जारी कर दिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, पाक सेना ने आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़ सहित अन्य स्थानों पर सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया है, जो कि विफल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि, यह ब्लैकआउट केंद्रीय जेल और अस्पतालों पर यह आदेश लागू नहीं होगा। विभाग केंद्रीय जेल गुरदासपुर व अस्पतालों की खिड़कियां 9 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक बंद रखेंगे। इसके अलावा खिड़कियों को अच्छी तरह से कवर करना होगा ताकि रोशनी की कोई किरण बाहर न निकल पाए। 

बता दें कि, गुरूवार को सेना के जवानों ने अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में मिसाइल का मलबा मिला है। बताया जा रहा है कि, यह मिसाइल चीन निर्मित थी। देर रात अमृतसर में धमाके की आवाज सुनाई दी थी। फिलहाल उस क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। 

दावा किया गया है कि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही यह मिसाइल नष्ट कर दी। ऑपरेशन सिन्दूर के बाद राजस्थान समेत पंजाब में हाईअलर्ट है। यहाँ पुलिस की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।

पंजाब के अमृतसर में 3 गांवों में कल रात मिसाइलें गिरी हैं। SSP मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। आर्मी को जानकारी दे दी गई थी। गांव के निवासी प्रकाश सिंह ने बताया कि, "चारों ओर दहशत का माहौल था। विस्फोट के बाद मिसाइल का एक हिस्सा जेठूवाल के एक खेत में गिरा, जबकि मलबा घरों में भी बिखरा हुआ मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबा हटा लिया।"

Related to this topic: