Breaking News
  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा - कहीं भी नमाज करना धार्मिक अधिकार नहीं
  • चारधाम यात्रा 2026- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू:घर बैठे कर सकते हैं आवेदन
  • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट असम में क्रैश:जोरहाट से 60 किमी दूर हादसा
  • दिल्ली के LG बदले, तरनजीत सिंह संधू को मिली कमान, लद्दाख भेजे गए वीके सक्सेना
  • आर एन रवि पश्चिम बंगाल के नए गवर्नर, लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (रिटायर्ड) बिहार के गवर्नर
  • अमेरिका की रूस को छूट, कहा- 30 दिन तक भारत को बेच सकते हो तेल

होम > देश

AI समिट में प्रोटेस्ट

AI समिट में हंगामाः बीजेपी ने बताया ‘कांग्रेस का TOPLESS प्रोटेस्ट’, भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश

AI समिट में यूथ कांग्रेस के अर्द्धनग्न प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में , बीजेपी ने कहा दुनिया के सामने भारत को अपमानित करने की साजिश


 ai समिट में हंगामाः बीजेपी ने बताया ‘कांग्रेस का topless प्रोटेस्ट’  भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश

नई दिल्ली। इंडिया AI समिट 2026 के मंच पर शुक्रवार को तकनीक नहीं, सियासत छाई रही। भारत मंडपम के अंदर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद बीजेपी ने इसे ‘कांग्रेस का TOPLESS प्रोटेस्ट’ करार देते हुए तीखा हमला बोला। घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

अंदर कैसे पहुंचे कार्यकर्ता?

प्रदर्शन नई दिल्ली के Bharat Mandapam में चल रहे इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि 8 से 10 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता QR कोड स्कैन कर एंट्री के जरिए अंदर पहुंचे। मंच के पास पहुंचते ही उन्होंने अपने शर्ट और बनियान उतार दिए और नारेबाजी शुरू कर दी। कार्यकर्ता सफेद टी-शर्ट लहरा रहे थे, जिस पर “PM Compromised” लिखा हुआ था। 

height=533

उदय भानु चिब का बयान

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Uday Bhanu Chib ने प्रदर्शन का बचाव किया। उन्होंने कहा जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रोमाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? चिब ने यह भी कहा कि यूथ कांग्रेस महात्मा गांधी के रास्ते पर चलना जानती है, और जरूरत पड़ी तो भगत सिंह के रास्ते पर भी चलेगी।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार कृष्णा हरि (राष्ट्रीय सचिव), कुंदन यादव (बिहार सचिव), अजय कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष) और नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शनकारी अंदर कैसे पहुंचे।

height=375

बीजेपी का पलटवार

बीजेपी नेता Sambit Patra ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पहले टी-शर्ट पहनकर अंदर पहुंचे, फिर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने लगे। वहीं बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख Amit Malviya ने इसे देश के लिए शर्मनाक बताया। मालवीय ने कहा, “जब भारत एक वैश्विक AI समिट होस्ट कर रहा है और अपनी तकनीकी नेतृत्व क्षमता दिखा रहा है, तब कांग्रेस ने इज्जत के बजाय रुकावट को चुना है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत को शर्मिंदा करने की कोशिश है। इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में दुनिया भर से टेक कंपनियों, नीति-निर्माताओं और प्रतिनिधियों की मौजूदगी है। ऐसे में इस तरह का विरोध कार्यक्रम के बीच में चर्चा का विषय बन गया।