Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > देश

बिहार SIR के बाद वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाता डिलीट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांग लिया जवाब

बिहार SIR के बाद वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाता डिलीट, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांग लिया जवाब

बिहार sir के बाद वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाता डिलीट सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांग लिया जवाब

Bihar SIR : पटना। बिहार SIR के बाद वोटर लिस्ट से 65 लाख वोटर्स के नाम डिलीट हो गए हैं। इस मामले पर एक ओर जहां विपक्ष सरकार पर हमलावर है वहीं सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दायर की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी ही एक याचिका पर सरकार से जवाब मांगा है।

बिहार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR ) के दौरान वोटर लिस्ट से 65 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार तक चुनाव आयोग से जवाब दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी में कहा गया है कि चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित ड्राफ्ट रोल में कहा गया है कि 65 लाख नाम हटा दिए गए हैं। लेकिन यह जानकारी नहीं दी गई है कि किसका नाम मृत्यु के चलते कटा है और किसका नाम दूसरी जगह शिफ्ट होने की वजह से काटा गया है।

राजनीतिक दल द्वारा एक भी आपत्ति नहीं :

बुधवार को ही बिहार SIR के बारे में भारत के चुनाव आयोग ने एक जानकारी सार्वजनिक की है। ECI ने बताया कि, अभी तक किसी भी राजनीतिक दल द्वारा एक भी दावा या आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई है। SIR को लेकर 3659 लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई है। गौरतलब है कि, ये सभी आम लोग हैं।

Related to this topic: