Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > देश

भागलपुर में तेज रफ्तार पिकअप वैन पलटी, पांच कांवड़ियों की मौत

भागलपुर में तेज रफ्तार पिकअप वैन पलटी, पांच कांवड़ियों की मौत

भागलपुर में तेज रफ्तार पिकअप वैन पलटी पांच कांवड़ियों की मौत

Five People Died in Bhagalpur : भागलपुर। बिहार के भागलपुर में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में पांच कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर बरसाती नदी में गिर गई। यह हादसा शाहकुंड-सुल्तानगंज मार्ग पर बेलथू गाँव के पास का बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि कांवड़ के ये श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज जा रहे थे। हादसे के समय वैन बिजली के तार से टकराकर करंट लगने की वजह से पलटकर गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, वैन के गड्ढे में पलटते ही कई लोग उसमें दब गए। कुछ लोग किसी तरह से वैन से कूद कर जान बचाई, लेकिन उन्हें भी चोटें आई हैं। जिन्हें शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि, इससे पहले झारखंड के देवघर में पिछले हफ्ते भीषण सड़क हादसा हुआ है। कांवड़ यात्रियों से भरी एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिस हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई कांवड़ यात्री घायल हुए थे। 


Related to this topic: